News

रुड़की निवासी अमनप्रीत बिहार में बने एसडीएम-शहरवासियों ने दी शुभकामनाएं....

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::



रूड़की। रुड़की निवासी अमनप्रीत सिंह को बिहार के पालीगंज तहसील में एसडीएम के पद पर नियुक्ति मिली है। वह 2021 बैच के आईएएस हैं पहली बार उन्हें किसी तहसील की जिम्मेदारी अब मिली है। रुड़की में ही उन्होंने प्राथमिक शिक्षा ग्रहण की है। उनकी इस उपलब्धि पर नगर के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।



रुड़की के सिविल लाइंस निवासी इकबाल सिंह के पुत्र अमनप्रीत सिंह ने 2021 में आईएएस की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। ट्रेनिंग के बाद उन्हें बिहार कैडर मिला और वह परिवार के साथ बिहार चले गए। अब उन्हें पहली नियुक्ति बिहार की पालीगंज तहसील में एसडीएम के पद पर मिली है। उनकी नियुक्ति के बाद रुड़की के लोगों ने उन्हें और उनके परिवार को शुभकामनाएं दी। सरदार हरमीत सिंह दुआ ने बताया कि हर्ष की बात है कि रुड़की के युवक ने शहर का मान बढ़ाया है। उन्होंने बताया अमनप्रीत के पिता सरदार इकबाल सिंह की शताब्दी द्वार के समीप स्कूटर मैकेनिक और स्पेयर पार्ट्स की दुकान थी। शहर के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। शुभकामनाएं देने वालों में सरदार बलबीर सिंह चंधोक,हरेंद्र पाल सिंह दुआ,सुरजीत सिंह बख्शी, सुरेंद्र पाल सिंह पाहवा, अजीत सिंह और दीपक कुमार रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies