News

सनराइज पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव......


दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। अशोकनगर क्षेत्र में स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल ने अपना 24वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम रंग और उमंग की शुरुआत मां वंदना की स्तुति से प्रारंभ होकर नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा रोचक, गुजराती, गढ़वाली, राजस्थानी और बंगाली संगीत, गीत व नृत्य के साथ नाटक प्रस्तुति से दर्शकों एवं अभिभावकों का खूब मनोरंजन किया। 

मुख्य अतिथि सचिन गुप्ता ने बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अपने बड़ों और गुरुजनों का आदर करने से ही इंसान महान बनता है। शिक्षा जीवन ज्योति है जो अज्ञान रूपी अंधेरे को दूर करती है। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ छात्रा लवी और छात्र कृष्णा तथा कक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों के अलावा सैकड़ो बच्चों को उनके अच्छे कार्य के लिए मेडल, ट्रॉफी तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह रावत एवं प्रबंधक महेश रावत ने मुख्य अतिथि सचिन गुप्ता को माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तथा खेल में राज्य स्तरीय चैंपियन बनने के लिए बच्चों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि निराश होने की जरूरत नहीं है। असफलता और परेशानियां कोई नया रास्ता ढूंढ लेती हैं। इसलिए आगे से मेहनत लगन और ईमानदारी से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने की कोशिश करें सफलता निश्चित मिलेगी। प्रबंधक महेश रावत ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। 

 कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की छात्राओं आंचल कुमारी, तान्या कुमारी, काजल कुमारी तथा अंजलि कुमारी ने किया। इस अवसर पर रितु कंडियाल, कुंवर सिंह डंगवाल, मातवर सिंह रावत, प्रदीप बुडाकोटी, विद्यालय का समस्त स्टाफ, मधु रावत, महेश चंद्र, गौतम रावत, सुनीता नेगी, रनिता मुरारी, दीप्ति खाद्य, अंजू सजवान, किरण नेगी, ममता नेगी, शिवानी रावत, परमिता मंडल, मेघा शर्मा, अंजना भंडारी, नेहा कश्यप, मुस्कान,

बच्चन सिंह नेगी, विजय सिंह पवार, कुंवर सिंह डंगवाल, देव सिंह रावत, विजय सिंह, हिम्मत सिंह राणा, सुरेश सिंह बिष्ट, हरिश्चंद्र पांडे आदि मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies