News

भारतीय ब्रह्म समाज ने किया होली समारोह का आयोजन-कविताओं का लिया लोगों ने आनंद....


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। भारतीय ब्रह्म सभा ने होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें रुड़की नगर में संचालित सभी ब्राह्मण इकाइयों ने प्रतिभा किया।


रुड़की के प्रशासनिक भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सभा के अध्यक्ष अरविंद शर्मा एवं उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने कहा कि हम सबके लिए गौरव का विषय है कि आज भारतीय ब्रह्म सभा के अंतर्गत सभी ब्राह्मण इकाइयों के पदाधिकारी ने एक दूसरे को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। 

इस अवसर पर सौरव भूषण शर्मा ने कहा कि सभी समाज होली मिलन कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं इसी तरह रुड़की ब्राह्मण समाज ने भी होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया हम सबको इस पर्व पर आपसी द्वेष समाप्त कर भाईचारे का संदेश देना चाहिए और एक दूसरे को शुभकामनाएं देनी चाहिए।इस अवसर पर डॉक्टर अनिल शर्मा एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष दिनेश कौशिक ने अपनी कविताओं से श्रोताओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक दूसरे से फूलों की होली खेली। समारोह की अध्यक्षता साहित्यकार डॉक्टर योगेंद्र नाथ अरुण जी ने किया।

इस अवसर पर भारतीय ब्रह्म सभा के संरक्षक सुरेश कुमार शर्मा जी ने सभी अतिथियों को स्वागत किया।

इस अवसर पर आचार्य पंडित रमेश सेमवाल, रमेश शर्मा राष्ट्रपति पुरस्कार सम्मानित, अरुण शर्मा, श्री गोपाल नारसन एडवोकेट, देवेंद्र शर्मा, राजेश पालीवाल, आचार्य रोहित शर्मा ,पंडित सचिन शर्मा, राजकुमार दुखी पूर्व सभासद, आदित्य शर्मा, पवन शर्मा, नीरज कपिल,राजेश कपिल, रामदेव शर्मा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies