News

हरिद्वार में महिलाओं के लिए बनाए गए 11 पिंक बूथ-रहेंगी यह सुविधाएं....

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::


रुड़की। लोकतंत्र के महापर्व को कुशलतापूर्वक संपन्न कराने में मातृ शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इसको देखते हुए जनपद में 11 पिंक बूथ बनाए गए हैं। इसके साथ ही परदानशी बूथों पर महिला कर्मियों की तैनाती की गई है। 


लोकतंत्र के इस महापर्व में आधी आबादी का योगदान महत्वपूर्ण हैं। एक ओर राजनीतिक दलों ने महिलाओं को मतदान केंद्र तक लाने और अपने पक्ष में मतदान के लिए चुनावी घोषणा पत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है तो वहीं निर्वाचन आयोग ने भी मतदान केंद्र महिलाओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा है। इसी कड़ी में इस बार पूरे देश के साथ हरिद्वार जनपद में 11 पिंक बूथ बनाए जा रहे हैं, जिनमे समस्त टीम महिलाओं की होगी। इसके साथ ही 561 परदानशी बूथों पर महिलाओं की पहचान के लिए महिला कर्मचारी तथा 527 मतदान पार्टियों में मतदान अधिकारी द्वितीय के रूप में महिलाओं की ड्यूटी लगाई गई है। इन केंद्रों पर तैनात महिलाओं को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। इसके साथ दिव्यांगजनो के लिए भी बूथ बनाए गए हैं।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies