News

हरिद्वार जिले में 66.87 प्रतिशत हुआ मतदान-वापस लौटी पोलिंग पार्टियां-जिलाधिकारी ने कार्मिकों का जताया आभार...


दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::

रुड़की। लोकसभा चुनाव 2024 में हरिद्वार जिले का मत प्रतिशत 66.87 रहा। गत वर्ष के मुकाबले में मतदान अधिक हुआ है। वहीं छुट पुट घटनाओं को छोड़ दिया जाए तो मतदान निर्विघ्न सम्पन्न हुआ। वहीं देर शाम तक पोलिंग पार्टियां कंट्रोल रूम पहुंची और मत सामग्री और मशीनें जमा करवाई। 


हरिद्वार जिले में आज मतदान सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा और पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोभाल मतदान दिवस पर पूरा दिन मोर्चा संभाले रहे। दोनों अधिकारियों ने जनपद की लगभग सभी विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न बूथों पर पहुंचकर चल रहे मतदान प्रक्रिया का जायज़ा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र निष्पक्ष पारदर्शी एवं भयरहित रहित माहौल में संपन्न करने के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं तथा व्यवस्थाओं भी का जायजा लेते रहे। उन्होंने विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचकर आधारभूत सुविधाओं की जानकारी ली वोटिंग टर्न आउट के बारे में जाना तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं को भी परखा। वहीं जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जनपद का मतदान प्रतिशत 66.87 % रहा। 

सफलतापूर्वक मतदान संपन्न होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान प्रक्रिया से जुड़े सभी कर्मचारियों अधिकारियों को बधाई दी तथा सभी का आभार प्रकट किया। उन्होंने मतदान प्रक्रिया से जुड़े सभी कर्मचारियों तथा अधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।


हरिद्वार जनपद में विधानसभा सीटों का विवरण...


हरिद्वार...55.45

रुड़की.....59.51

झबरेड़ा.....69.46

कलियर.....71.81

खानपुर.....69.93

मंगलौर.....64.09

लक्सर......72.74

हरिद्वार ग्रामीण..72.62

भगवानपुर.....71.54

रानीपुर........60.69

ज्वालापुर.....71.95

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies