News

“कण-कण में राम "थीम" पर प्रदर्शनी का आयोजन-अशोक वाटिका रही आकर्षण का केंद्र...

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::



रुड़की। एसएसडी पीसी गर्ल्स (पीजी) कॉलेज चित्रकला विभाग द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी की थीम “कण-कण में राम रही। इस विषय पर छात्राओं ने कई पोस्टर और कलाकृतियां बनाई। 

कॉलेज परिसर में आयोजित कला प्रदर्शनी अभिव्यक्ति 2023-24 का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रबंध समिति अध्यक्ष अजय कुमार गर्ग और विशिष्ट अतिथि दिनेश गुप्ता, सचिव सौरव भूषण शर्मा,उप सचिव गोपाल गुप्ता एवं योगेश सिंघल द्वारा किया गया। उन्होंने कहा छात्राओं की कला प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि हमारी बालिकाएं बहुत होनहार हैं, इनकी सभी कलाकृतियां मन को मोह लेने वाली हैं। यहां मर्यादा पुरुषोत्तम राम की महिमा का साक्षात दर्शन एक अलौकिक अनुभूति प्रदान कर रहा है। कार्यक्रम की समन्वयक डॉ अलका आर्य ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि इस बार प्रदर्शनी का थीम “कण-कण में राम “ रखा गया है। इसीलिए छात्राओं ने राम तथा रामायण पर आधारित कलाकृतियोंको विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण छात्राओं द्वारा सृजित अशोक वाटिका की झांकी है । इस झांकी में प्रदर्शित मूर्तियां छात्राओं द्वारा मिट्टी और कागज की लुगदी से स्वयं तैयार की गई हैं । इसके अतिरिक्त प्रदर्शनी हाल में रामायण तथा मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन से संबंधित अनेक भित्ति चित्र, राजस्थानी मिनिएचर्स ,मधुबनी व कलमकारी इत्यादि विभिन्न पारंपरिकभारतीय कला शैलियों में बनी कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया है। इन चित्रों के अलावा सेंड आर्ट क्रिएशंस, मिट्टी की प्रतिमाएं, मंडाला डेकोरेटिव आइटम्स, वॉल प्लेटस, क्रिएटिव कम्पोजिशन , पोस्टर्स,

पोट्रेट, लेंडस्केप,कोलाज वर्क, मिनिएचर्स, लोक कला, म्यूरल्स, रंगोली , इन्सटालेशन, टेक्सटाइल प्रिंटिंग व हस्तकला की विभिन्न सामग्री इत्यादि को भी प्रदर्शित किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर अनुपमा गर्ग नेचित्रकला विभाग की छात्राओं की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर आरती गोंडियाल तथा काजल कश्यप कोसर्वश्रेष्ठ कलाकार के रूप में सम्मानित किया गया। इसके साथ चित्रकला विभाग की होनहार छात्राओं को प्रबंध समिति द्वारा प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. अलका आर्य ने किया। आयोजन में चित्रकला विभाग की

हिना तथा कु. ईशा सैनी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में डॉ भारती शर्मा,डॉ.

कामना जैन,अंजलि प्रसाद,डॉ असमा सिद्दीकी, डॉ उमा, दीप्ति, डॉ रूचि सिंह,आंचल,काजल,शिल्पा,किरन, हर्षिता इत्यादि उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies