News

आज 23 अप्रैल दिन मंगलवार क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे जानिए राशिफल-ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से.....

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::



रुड़की। आज 23 अप्रैल दिन मंगलवार क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे जानिए राशिफल-ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से.....



मेष::मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ है और आज आपको किसी मामले में जबर्दस्‍त लाभ होगा। शाम तक कोई खास डील फाइनल हो जाएगी। विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास के अच्‍छे योग है। काफी समय से लटके किसी कार्य में आपको सफलता मिलेगी। आपको आज शुभ कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा। समाज में शुभव्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।



वृष::इस राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है। आज आपका मन किसी नए काम में लगेगा। कहीं यात्रा पर जाने से आपको लाभ होगा और सफल‍ता मिलेगी। आपके लिए स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। दिन के उत्तरार्ध में उलझनों के बावजूद आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यालय में भी आपके अनुकूल माहौल तैयार होगा और भाग्‍य आपका साथ देगा। आपके साथी आपका सहयोग करेंगे।



मिथुन::इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी क्रिएटिव है और आपकी धन से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। आज आपको अपना पसंदीदा कार्य करने का मौका मिलेगा। आपको आज कुछ देर के लिए रिलैक्स करने में मदद मिलेगी। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी और उन पर अमल भी कर सकते हैं। अपने सीनियर से सहयोग पाने का प्रयास करें।



कर्क::इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत क्रिएटिव होगा और आपको भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा। जो भी काम लगन के साथ करेंगे आपको उसका फल मिलता चला जाएगा। अधूरे काम निपट जाएंगे और जरूरी कार्य पूर्ण होंगे। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी हर मामले में आपका सहयोग करेंगे। रात्रि में किसी सामाजिक कार्य में जाने से आपका मन प्रसन्‍न होगा।



सिंह::इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन व्‍यस्‍तता से भरा होगा और हर कदम पर भाग्‍य आपका साथ देगा। धर्म आध्यात्म के मामले में पढ़ाई लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। रात का वक्‍त आराम से कटेगा।



कन्या::इस राशि के लोगों को आज हर मामले में संयम और सावधानी रखने की जरूरत है। आज किसी से बात करने में विवाद से बचें तो आपके लिए अच्‍छा होगा। आस-पास के लोगों से टकराव न हो इस बात का ध्‍यान रखें। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ कार्य करें। रात्रि के समय स्थिति में और भी सुधार होगा।



तुला::इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। काम धंधे के मामले में कोई भी काम बिना सोचे न करें तो आपके लिए अच्‍छा होगा। नए प्रॉजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। ज़मीन जायदाद के मामले में आपस में सभी के साथ चर्चा करके ही कोई फैसला करें तो आपके लिए अच्‍छा होगा।



वृश्चिक::इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में काफी मजबूत होगा। दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, कार्यशील रहें तो भाग्‍य का साथ मिलेगा। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी और आपके घर में आनंद के अवसर आएंगे। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आपको उसका लाभ मिलेगा। काम में नई जान आएगी।


धनु::इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी सावधानी और सतर्कता का है। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएंगे तो आपको बड़ा लाभ होगा। रोजमर्रा के काम से परे कुछ नया करने के बारे में सोच सकते हैं। या फिर नया कोई साइड बिजनस स्‍टार्ट कर सकते हैं। अपनों के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आसपास है, उसे पहचानकर काम करें।



मकर::राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत सामान्‍य है और आपके सम्‍मान में वृद्धि के योग हैं। रोजमर्रा के घरेलू काम को पूरा करने का आज सुनहरा मौका है। आपको पुत्र-पुत्री के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है और उसमें आपका लाभ होगा। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से परेशानी और बढ़ सकती है।



कुंभ::इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में सफलता से भरा होगा। खान-पान में लापरवाही बिल्कुल न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोचसमझकर करें। आज पैसों का निवेश करने से बचें तो आपके लिए अच्‍छा होगा।



मीन::राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभकारक रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने के मामले में आपको लाभ होगा। परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सही कर सकते हैं। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक आप कमी रही है। किसी व्यक्ति की सहायता करने से आपको लाभ होगा।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies