News

योगेश कुमार सिंघल बने एलायंस क्लब के अध्यक्ष-विवेक को सचिव की जिम्मेदारी....

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::



रुड़की। एसोसिएशन ऑफ एलायंस क्लब इंटरनेशनल रूड़की शाखा (सत्र 2024-25) का अधिष्ठापन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कार्यभार ग्रहण किया। पदाधिकारियों ने आगामी वर्ष की कार्ययोजना गिनाई। 


रुड़की की सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में अधिष्ठापन अधिकारी अरविंद गुप्ता ने योगेश कुमार सिंघल को शाखा के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई,सचिव पद के लिए विवेक गुप्ता अंजलि एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए विवेक गुप्ता दिव्या को शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन वीडीजी अनिता गुप्ता ने किया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो का शाखा के सभी सदस्यो ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। निवर्तमान अध्यक्ष नरेन्द्र आहुजा ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियो के बारे बताया तथा नई टीम का माल्यार्पण कर स्वागत किया। निवर्तमान सचिव एली अजय कंसल ने अपने कार्यकाल मे किए गए कार्यो को रिपोर्ट पढ़ी। निवर्तमान कोषाध्यक्ष  योगेश कुमार सिंघल ने अपने कार्यकाल का आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया। 

नवनियुक्त अध्यक्ष योगेश कुमार सिंघल ने कहा सभी के सहयोग से आगामी वर्ष में विभिन्न सामाजिक कार्य किए जाएंगे।  उन्होने उपस्थित सभी सदस्यगणो का आभार प्रकट किया तथा सभी का स्वागत किया। नवनियुक्त सचिव विवेक गुप्ता अंजलि ने कहा कि वह सभी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है वह उसपर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने आगामी वर्ष में किए जाने वाले कार्यों के बारे मे बताया।  नवनियुक्त कोषाध्यक्ष विवेक गुप्ता दिव्या ने भी सभी का आभार प्रकट किया। 

इन्टरनेशनल कमेटी चेयरपर्सन एव क्लब के फाउंडर अरविंद गुप्ता एवं वीडीजी अनिता गुप्ता ने उपस्थित सभी सदस्यो का स्वागत किया तथा नई टीम को बधाई दी। उन्होने बताया कि एलायंस क्लब 20 देशो मे कार्य कर रहा है जिसमे 100 डिस्ट्रिक्ट 1600 क्लब कार्य कर रहे है तथा 25000  एक्टिव सदस्य है। 

अन्त में क्लब के अध्यक्ष योगेश कुमार सिंघल ने क्लब में 5 नये सदस्यो इ. भूवेश गोयल, ई. अशोक गोयल, नीरा गोयल, अर्पित अग्रवाल, स्वेता अग्रवाल, का माल्यार्पण कर स्वागत किया। तथा सभी सदस्यों से निवेदन किया कि सभी लोग क्लब परिवार में नये सदस्यो की वृद्धि का प्रयास करें। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से डा. रविन्द्र कपूर, श्रीमति इन्दू कपूर, मनीषा सिंघल, योगेश गोयल, निधि गोयल, प्रमोद अग्रवाल, विशाल गोयल, प्राची गोयल, शैलेन्द्र गोयल, रजनी गोयल, दिनेश पंवार, कमलेश पंवार, दिनेश सहदेव, डा. संजीव अग्रवाल, पुनीत भार्गव, सुरभि भार्गव, दिलीप प्रधान, मीनू प्रधान, सोनिया आहुजा, दिव्या गुप्ता, आदि उपस्थित रहे ।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies