दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। रुड़की मार्ग पर मून लाईट होटल सामने बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल मोर्चरी में भिजवा दिया गया और सूचना परिजनों को दे दी है।
जानकारी के अनुसार मून लाईट होटल के सामने दो बाईकों की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सिविल अस्पताल भिजवाया।जहाँ चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि बाईकों की टक्कर में जनेश्वर प्रसाद निवासी सुनहरा रुड़की को चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया है। मृतक का शव मोर्चरी में रखवा दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies