News

इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में जाकिया ने प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त कर हरिद्वार जिले का नाम किया रोशन-भगवानपुर की जाकिया बनना चाहती है जज....

दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। भगवानपुर स्थित आरएनआई इंटर कॉलेज की छात्रा जाकिया ने उत्तराखंड बोर्ड में 94.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 10 वां स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट में जाकिया के 10वां स्थान प्राप्त करने से स्कूल स्टॉफ और परिजनों में खुशी की लहर है। कॉलेज के प्रधानाचार्य व प्रबंधक ने छात्रा एवं परिजनों को बधाई दी।


आज उत्तराखंड बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित किया। भगवानपुर स्थित आरएनआई इंटर कॉलेज की छात्रा जाकिया ने बेहतर प्रदर्शन किया।  जाकिया ने इंटरमीडिएट में प्रदेश में 10वां स्थान प्राप्त किया। जिससे कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक कुमार शर्मा समेत सभी शिक्षकों  बहुत खुश हैं। उन्होंने छात्रा को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई ओर छात्रा को उसके उज्जवल भविष्य की बधाई दी। जाकिया के पिता इरफान लकड़ी स्क्रैप का कारोबार करते हैं। मां गुलशना ग्रहणी हैं। उसने बताया कि वह छह भाई बहन हैं। वह तीसरे नंबर की है। उसका भाई भी कक्षा 12 में ही पढ़ता था। जो कि अच्छे अंकों से उसके साथ ही पास हुआ है। वह 10 घंटे पढ़ाई करती थी तब जाकर उसने यह स्थान प्राप्त किया है। उसने पढ़ाई का श्रेय अपने माता-पिता ओर अपने गुरुजनों को दिया। जाकिया ने बताया कि वह जज बनकर लोगों की सेवा करना चाहती है। उसने बताया कि इंटर क्लास तक कभी भी ट्यूशन नहीं लिया है। वह आगे भी सेल्फ स्टड़ी के साथ ही अपनी मेहनत से आगे पढ़ाई करेगी।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies