News

आज 4 मई दिन शनिवार क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे जानिए राशिफल-ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से.....

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आज आपका मेलजोल बढ़ेगा। लंबे समय से अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। अपनी कोशिशों में आप सफल रहेंगे। नए स्थान पर भी जा सकते हैं। घर में किसी मांगलिक कार्य या यात्रा के लिए विचार-विमर्श करना जरूरी होगा। किस्मत का साथ भी आज आपको मिल सकता है। जरूरत से ज़्यादा खर्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। आप मीठा बोलकर सारे काम पूरे करवा सकते हैं।


वृष::आज के दिन आपकी कई समस्याओं का समाधान होगा। व्यापारी आज अपने कार्य से खुश रहेंगे। आप नौकरीपेशा हैं तो दफ्तर में अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे जिससे आपके सभी कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। धन का आगमन होगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। जीवन साथी संग खूबसूरत यात्रा होगी। अपने आप को शांत रखने का प्रयास करें।


मिथुन::आज आर्थिक मामलों में राहत मिलेगी। आमदनी के साथ खर्च बढ़े होने की संभावना है। मस्तिष्क में नए-नए विचार आएंगे। आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आर्थिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। दुर्घटना होने की संभावना है। नौकरी मे तरक्की के योग बनेंगे। यात्रा करना टालें।


कर्क::आज आपको सफलता मिलेगी। व्यापार में प्रगति रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लव लाइफ अच्छी रहनी चाहिए। किसी रिश्तेदार से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। परिवार में भौतिक सुख के साधन बढ़ेंगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी के हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। धार्मिक संगीत में आप रूचि रख सकते है। मांगलिक प्रसंग आपके अच्छे से पूर्ण हो जायेंगे।


सिंह::आज आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की ज़रूरत है, जो ऊँची जगहों पर हों। आपका अपने साथी के साथ छुट-पुट बातों पर मतभेद होगा। पठन-पाठन व लेखन आदि कामों में मन लगेगा। सफलता प्राप्त होगी। आपको चाहिए कि बिना बात पर अपने साथी पर गुस्सा ना उतारें। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा।


कन्या::आज के दिन धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। धनार्जन सुगम होगा। मीडिया और फिल्म फील्ड के जातकों के लिए कई नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे। कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। राजनीतिज्ञों को लाभ की प्राप्ति होगी। परिवार की और से आपको भरपूर सहयोग प्राप्ति होने वाली है। मासिक शांति में भंग पड़ सकता है। स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है।


तुला::आज के दिन पार्टनरशिप के कामों में रुकावटें आ सकती हैं। भावुक फ़ैसला लेते वक़्त अपनी तार्किकता न छोड़ें। आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। पारिवारिक मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। पुराने दोस्त मददगार और सहयोगी साबित होंगे। आपको प्यार में ग़म का सामना करना पड़ सकता है। गणेशजी की कृपा से आज आपके सभी दुःखों का निवारण होगा।


वृश्चिक::आज व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। आपका जीवनसाथी आपकी जरूरतों को अनदेखा कर सकता है, जिसके चलते आप चिड़चिड़े हो सकते हैं। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें। शारीरिक कष्ट संभव है। दूसरों के उकसाने में न आएं। दुसरो के हित के लिए ठीक समय है। गप्पबाज़ी और अफ़वाहो से दूर रहें।


धनु::आज मन में उत्साह भाव का संचार होगा। जिस वजह से दिनभर का वक्त आनंदपूर्वक बीतेगा। हिम्मत और दिमाग से बिगड़ी हुई स्थिति को संभालने में बहुत हद तक सफल होंगे। अच्छे व्यवहार के कारण कुछ लोगों की मदद मिल सकती है। रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। आपका जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझ पाएगा। काम में भी मन लगेगा। आपको संयम में रहना होगा।


मकर::आज के दिन काम से लोगों का दिल जीतने में सफल रह सकते हैं। बोरियत दूर करने के लिए आज आप कुछ अलग करने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपनी दिनचर्या में भी कुछ बदलाव लाने का मन बना सकते हैं। यह व्यवसाय के मोर्चे पर एक सहकारी दिन होगा क्योंकि आप अपने रास्ते में आने वाले एक नए अनुबंध की उम्मीद कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा और मित्रों से मुलाकात होगी।


कुंभ::आज के दिन ऑफिस या अपने पेशे के काम बहुत रहेंगे। बहुत सारा काम निपटाने की कोशिश आप कर सकते हैं। लम्बी यात्रा के लिहाज से आपने सेहत और ऊर्जा-स्तर में जो सुधार किए हैं, वे काफी फायदेमंद रहेंगे। कुछ नया सीखने को मिलेगा। छोटी यात्रा का बड़ा लाभ मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। जीवनसाथी से मदद मिल सकती है। घर के मामले सुलझा लेंगे। सबसे विनम्र होकर बात करें। भाई से नोंकझोंक हो सकती है।


मीन::आज के दिन आपको धनलाभ होने के आसार है। प्रेम संबंध में इजहार करने के लिए दिन बेहतर है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आज आप कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। अपने क्रोध पर नियंत्रण करना बेहद जरूरी है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आज आपने कोई नया कारोबार शुरू कर सकते है।


ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री 

संपर्क सूत्र : 8077617228

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies