इनर व्हील क्लब रुड़की स्पार्कल्स की अध्यक्ष बनी गीता गर्ग, सचिव सीमा भाटिया नियुक्त-मुख्य अतिथि सचिन गुप्ता और पूजा गुप्ता ने कार्यों को सराह…..

WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.17 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.12 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.37 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.43 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.42 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.41 PM
PlayPause
previous arrow
next arrow
 
Shadow

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::

रुड़की। इनर व्हील क्लब रुड़की स्पार्कल्स ने प्रतिष्ठापन दिवस पर वर्ष 2023- 24 के लिए नई टीम का गठन किया। वर्ष 2023 -24 में क्लब की अध्यक्ष गीता गर्ग, सचिव सीमा भाटिया, कोषाध्यक्ष निशा सुराणा, क्लब उपाध्यक्ष नीलम मधौक, आई एसओ तरनजीत, संपादक शिल्पा त्यागी को नियुक्त किया गया। क्लब की पूर्व अध्यक्ष शुबी मसूद ने अपनी नई टीम को कार्यभार सौंपते हुए उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी। साथ ही नई टीम को आश्वासन भी दिया कि वह हमेशा की तरह इस टीम के साथ रहेंगी और उनका हर कार्य में सहयोग करेगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रुड़की शहर के समाजसेवी सचिन गुप्ता व उनकी पत्नी पूजा गुप्ता उपस्थित रहें। उन्होंने भी इनर व्हील क्लब रुड़की स्पार्कल्स के द्वारा गत वर्षो में किए गए कार्यों की सरहाना की तथा साथ ही नई टीम को हार्दिक शुभकामनाएं भी दी। कार्यक्रम का संचालन साक्षी त्यागी ने किया जिन्होंने अपने शब्दों से समय को बांध लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मिशिका सरीन द्वारा वंदना करके हुई। उसके उपरांत क्लब की सदस्य मीता भाटिया द्वारा सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया। क्लब में दो नए सदस्य अनु अरोड़ा और सपना अग्रवाल को जोड़ा गया। कार्यक्रम में सीमा जैन,आरती, चांदनी,अलका , दिव्या, कुमुद, हरजीत जी, साक्षी राज, साधना ,ममता,पूनम,संगीता,स्तुति, सुनिती, स्वीटी आदि क्लब के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सम्पूर्ण सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *