एनएसयूआई रुड़की के जिलाध्यक्ष बने आशीष चौधरी-महानगर कांग्रेस ने किया स्वागत….

WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.17 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.12 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.37 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.43 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.42 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.41 PM
PlayPause
previous arrow
next arrow
 
Shadow

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::

रुड़की। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में बड़े बदलाव शुरू हो गए है। रविवार देर रात अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस छात्र संगठन ने आशीष चौधरी को एनएसयूआई रुड़की का जिला अध्यक्ष मनोनीत कर दिया। आशीष को दोबारा से जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसकी जानकारी लगते ही आशीष और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। तमाम कांग्रेसियों ने भी इसे लेकर खुशी जताई और इसे पार्टी का सराहनीय फैसला बताया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशीष चौधरी और उनके समर्थकों ने इसे अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस छात्र संगठन केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। सोमवार दोपहर कांग्रेस महानगर रुड़की जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट के कैम्प कार्यालय पर नवनियुक्त एनएसयुआई जिलाध्यक्ष आशीष चौधरी स्वागत किया गया। इस दौरान आशीष चौधरी ने कहा कि पार्टी की ओर से जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है उसे वह पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे और रुड़की में संगठन को मजबूती देने का काम करेंगे। आशीष ने प्रदेश अध्यक्ष करण महारा, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन तथा महानगर रुड़की जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट का भी आभार व्यक्त किया। कांग्रेस महानगर जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने कहा कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने आशीष चौधरी को जिम्मेदारी देकर पार्टी हित में सराहनीय कदम उठाया है। रुड़की में छात्र संगठन और कांग्रेस को इसका बड़ा फायदा मिलेगा। इस अवसर पर नीरज सैनी बलाॅक अध्यक्ष, हरीश राणा, अर्चित सैनी, आजाद सिंह, उसमान, हिमांशु चौधरी, गोपाल नारसन, अनिल पुंडीर, भूषण त्यागी, नूर आलम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *