दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की।नगर निगम रुड़की के निवर्तमान मेयर गौरव गोयल पर चल रही वित्तीय अनियमितताओं संबंधित जांच में उत्तराखंड शासन द्वारा उन्हें पूर्णत: निर्दोष पाया गया है शासन द्वारा उन्हें क्लीन चिट दिए जाने से जहां निवर्तमान मेयर गौरव गोयल ने राहत की सांस ली है, हालांकि अधिकारियों और कर्मचारियों पर दबाव बनाकर अनावश्यक कार्य करने का दोषी उन्हे पाया गया है।वहीं उनके समर्थकों में भी भारी उत्साह है।विदित हो कि 28 अगस्त को उत्तराखंड शासन द्वारा निवर्तमान मेयर गौरव गोयल पर रुड़की नगर निगम में वित्तीय अनियमितताओं को लेकर पिछले वर्ष से चल रही जांच में उन्हें निर्दोष पाया गया है हालांकि अधिकारियों और कर्मचारियों पर दबाव डालकर उन्हें अनावश्यक कार्य करवाने में दोषी पाया गया है लेकिन अब वह पद पर नही है तो उनके ऊपर किसी प्रकार की कोई कारवाई नही हो सकती।
ज्ञात रहे की गौरव गोयल रुडकी नगर निगम का चुनाव वर्ष 2019 में निर्दलीय चुनाव जीत कर आए थे,तभी से नगर निगम में तैनात दो अधिकारियों से उनका विवाद रहा। जहां पार्षदों से उनका विवाद सदेव मीडिया की सुर्खियां बना रहा। वहीं विधायक पर भी मेयर उनके खिलाफ साजिशें रचने का आरोप लगाते रहे।
मेयर गौरव गोयल ने पार्षदों और विधायक पर कार्य न करने देने और उनके खिलाफ साजिश रचने का दोषी बताया और अपने पद से विगत 28 जुलाई को शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था।
उत्तराखंड शासन के मौजूदा निर्णय से अब नगर की जनता के सामने यह स्पष्ट हो गया है कि उनके ऊपर वित्तीय अनियमितता के लगाए आरोप झूठे व निराधार थे व राजनीतिक षडयंत्र का हिस्सा थे।