दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ,उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा ने गढ़वाल मंडल की कुछ जिला इकाइयों के पदाधिकारियों की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष महामंत्री प्रकाश मिश्रा एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल की संस्तुति पर आज कई जिलाध्यक्ष व महामंत्रियों की घोषणा कर दी है।रुड़की में एक बार फिर से सौरभ भूषण शर्मा को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है वहीं पहले कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी देख रहे विभोर अग्रवाल को अब महामंत्री बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि ये पदाधिकारीगण अपने अपने क्षेत्रों में व्यापारिक समस्याओं के साथ साथ संगठन में समन्वय स्थापित करने व संगठन को गतिशील बनाने के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे
एवम् सभी मनोनीत पदाधिकारी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों , सहयोगियों, जिलों तथा नगर के पदाधिकारियों के साथ संवाद बनाने में सेतु की भांति कार्य करते रहेंगे और व्यापार मंडल को सशक्त बनाने व व्यापारियों के उत्थान के लिए संगठन के प्रदेश कार्यालय को सभी कार्य गतिविधियों के बारे में सूचित करते रहेंगे।
वहीं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा ने कहा प्रदेश नेतृत्व ने जो भरोसा उन पर जताया है उसका हृदय की गहराई से बहुत-बहुत धन्यवाद। कहा कि वह अपने प्रदेश पदाधिकारियों को यकीन दिलाते हैं कि पहले से भी और अधिक संगठन के प्रति ईमानदार होकर कार्य करेंगे। आप सबके द्वारा लागू नीतियों को अपने व्यापारियों तक पहुंचाएंगे
।