दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। आज 1 सितम्बर दिन शुक्रवार क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे जानिए राशिफल-ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से…..
मेष::परिवार में काफी समय से चली आ रही परेशानियां आज दूर होंगी। आज परिवार में खुशियां आएगी। परिवार के सभी सदस्यों को साथ लेकर चलें। जल्द ही शादी हो सकती है।वृष::आज आपको परिवार में भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। आज आपके परिवार में सुख-शांति रहेगी। आज माता-पिता को स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी हो सकती है स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज प्रेम संबंधों में सतर्कता बरतने की जरूरत हैं।
मिथुन::आज आप अपने मित्रों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। परिवार के साथ भी आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। आज आपको संतान की ओर से खुशियां मिलेगी। आज जीवनसाथी के साथ कही घूमने की योजना बना सकते हैं।
कर्क::आज आपका पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। किसी बात को लेकर आज पत्नी से विवाद हो सकता है। जल्दी ही घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।सिंह::आज आपको भाई-बहनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज मित्रों के साथ हंसी-मजाक तो चलेगी लेकिन किसी बात को लेकर मतभेद भी हो सकता है। हंसी मजाक करते समय सावधानी बरतें। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।
कन्या::आज परिवार के सदस्यों के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आज पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी जिससे आप बहुत खुश नजर आएंगे। अपनी सेहत का ध्यान रखें। ससुराल पक्ष से कोई दिक्कत आ सकती है।
तुला::आज लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम बन सकता है। आपके दांपत्य जीवन में खुशियां आएगी। आज आपके घर में नए मेहमान के आने से खुशियां रहेगी। आज संतान की शिक्षा को लेकर चिंता रहेगी।
वृश्चिक::आज अपने भाई-बहनों के साथ हंसी-मजाक में समय व्यतीत होगा। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज पत्नी की ओर से आर्थिक सहयोग भी मिलेगा।
धनु::आज दोस्तों में साथ धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। आज परिवार के साथ भी पूरा दिन अच्छा बीतेगा। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। शादी में जो भी रुकावट आ रही थी आज वह दूर हो जाएगी।
मकर::आज अध्यात्म के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
कुंभ::आज आप अपने दोस्तों के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आज पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आप बच्चों के साथ समय बिताकर मानसिक शांति का अनुभव कर सकते हैं।
मीन::आज प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्रों को सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आज आपको ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग मिलेगा। ऑफिस में ही किसी से प्रेम हो सकता है।
ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री संपर्क सूत्र : 8077617228