आज 7 सितम्बर दिन गुरुवार क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे जानिए राशिफल-ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से…..

WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.17 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.12 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.37 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.43 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.42 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.41 PM
PlayPause
previous arrow
next arrow
 
Shadow

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::

रुड़की। आज 7 सितम्बर दिन गुरुवार क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे जानिए राशिफल-ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से…..

मेष::आपके लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहने वाला है। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में यदि आपने कुछ बदलाव करने की योजना बनाई है, तो वह आपको अच्छा लाभ देगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप करने से बचें, समस्या हो सकती है। सेहत को लेकर सावधानी बरतें। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है। आपको परिवार में चल रही कलह को बातचीत के जरिए समाप्त करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।वृष::आज का दिन आपके लिएअच्छा रहेगा। जल्दबाजी में किए गए कार्य में आप से कोई गलती हो सकती है। आज नोकरी में प्रमोशन मिल सकता है। शेयर मार्केट में निवेश करने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।मिथुन::आज आपको अचानक कोई संपत्ति मिल सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। संतान की फिजूल खर्ची पर आपको रोक लगानी होगी। पुराना लेनदेन चुकता होगा। पढ़ाई लिखाई से छात्रों का मन नही लगेगा। आपको किसी काम को लेकर अपने भाइयों से बातचीत करनी पड़ सकती है।कर्क::आज का दिन आपके लिए बहुत लाभदायक हैं। पारिवारिक सदस्य के विवाह में आ रही रुकावट दूर होगी।विदेश में रह रहे परिजन की ओर से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आज दोस्तों के साथ मौज मस्ती में कुछ समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।सिंह::आज के दिन आप अपने बढ़ते खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। परिवार में आप अपने दायित्वों को समय से पूरा करेंगे। आपके मन में प्रेम व स्नेह बना रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। संतान के प्रति आप अपनी जिम्मेदारियां को समय रहते पूरा करें वरना वह आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती है। खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखें नहीं तो कोई पेट संबंधित समस्या आपको परेशान कर सकती है।कन्या::आज का दिन मस्ती भरा रहेगा। परिवार में सभी सदस्य एकजुट रहेगे और किसी महत्वपूर्ण काम की चर्चा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप अपने मित्रों के साथ किसी योजना में धन लगाने की प्लानिंग कर सकते हैं। व्यापार कर रहे लोग अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। साझेदारी में चल रहे व्यवसाय से आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा। आपकी तरक्की के मार्ग में आ रही बधाएं आज दूर होंगी। आपका कोई काम आपके लिए आज सिर दर्द बन सकता है।तुला::आज आपकी आय के सोत्र बढेंगे। घर के काम को लेकर किसी भाग दौड़ में लगे रहेंगे। आपको कुछ मौसमी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं। किसी समस्या के कारण आपको कुछ शारीरिक कष्ट हो सकता है। नौकरी में कार्यरत लोग दूसरों की बातों में आकर किसी दूसरी नौकरी को ज्वाइन ना करें। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा में कड़ी मेहनत करनी होगी, तभी वह जीत हासिल कर सकेंगे। संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा।वृश्चिक::आज का दिन खुशखबरी लेकर आएगा। किसी सरकारी काम को पूरा करना होगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़कर आपकी यश में कीर्ति में वृद्धि होगी। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है। परिवार के किसी सदस्य की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। निवेश करने वाले लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। भगवान की भक्ति में मन लगता देख आपके परिवार के सदस्यों को खुशी होगी।धनु::आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आपको अपनी दैनिक जरूरत पर पूरा ध्यान देना होगा। लेनदेन के मामले में आप सावधानी बरतें, नहीं तो कोई नुकसान हो सकता है। आप अपने घर की कुछ उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी की योजना बनाएंगे। जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।मकर::आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपकी कुछ पुरानी यादें भी ताजा होंगी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। आर्थिक मामलों का ध्यान रखें। व्यापार कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा।कुंभ::आपका कोई परिजन आपके घर भोजन पर आ सकता है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आपको भाग्य का साथ मिलने से आपकी काफी सारी मुश्किलें आसानी से हल होंगी। आप किसी समस्या से समय रहते निपटने की कोशिश करें। छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी विपरीत परिस्थिति में भी आपको धैर्य बनाए रखना होगा।मीन::बिजनेस में अच्छा लाभ न मिलने से आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। संतान के भविष्य को लेकर यदि आपको कोई चिंता थी, तो उसके लिए आप योजना बना सकते हैं। माता-पिता को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आप कुछ जरूरी मुद्दों को लेकर बातचीत करेंगे। लेनदेन के मामले में आप बिल्कुल ढील ना दे, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखें। तभी वह परीक्षा में जीत हासिल कर सकेंगे।ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री संपर्क सूत्र : 8077617228

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *