मुख्यमंत्री हरिद्वार के किसानों के साथ कर रहे सौतेला व्यवहार-उमेश कुमार किसानों की आवाज को कर रहे मजबूत::विकास सैनी….

WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.17 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.12 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.37 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.43 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.42 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.41 PM
PlayPause
previous arrow
next arrow
 
Shadow

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::

रुड़की। भारतीय किसान यूनियन क्रांति की एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई। जिसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा सरकार एवं मुख्यमंत्री को किसानों के मुद्दों पर घेरा।पठानपुरा स्थित फकरे आलम के आवास पर प्रेसवार्ता में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सिंह सैनी ने कहा कि हरिद्वार जिले को आपदा घोषित किया जाए। पिछले दिनों हुई तेज बारिश से किसानों की फसले खराब हो गई है। जिससे किसान को भारी नुकसान हुआ है और किसान भुखमरी की कगार पर खड़ा है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार जिले के किसानों की फासले नष्ट हो गई है। उसको लेकर सरकार को किसानों को ₹11000 प्रति बीघा की दर से मुआवजा देना चाहिए। इसी के साथ उन्होंने सरकार से मांग की कि इस आपदा की घड़ी में जो किसानों के बिजली के बिल हैं। उन्हें माफ किया जाए। विकास सैनी ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार जिले के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे है। वह पहाड़वाद और प्लेनवाद की राजनीति को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहां की उत्तराखंड बने हुए 20वर्ष से अधिक का समय हो गया हैं। लेकिन आज भी हरिद्वार जिले के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। क्योंकि हरिद्वार जिले के लिए मूल निवास और जाति प्रमाण पत्र के लिए अलग अलग नियम है और पहाड़ के लिए अलग नियम है। जबकि एक प्रदेश एक नियम लागू होना चाहिए। किसानों की सभी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन क्रांति आने वाले 2024 में भाजपा सरकार को इसका जवाब देंगी। विकास सैनी ने कहा कि खानपुर विधायक उमेश कुमार केवल एक ऐसे विधायक हैं जिन्होंने किसानों की समस्याओं को विधानसभा सत्र में जोरशोर से उठाया है। बाकी किसी विधायक ने किसानों की समस्या को नहीं उठाया। इसलिए हम खानपुर विधायक उमेश कुमार का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा की आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव में जो किसान के हितों की बात करेगा वहीं देश पर राज करेगा। प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र मणिनवाल ने कहा कि हरिद्वार जिले का कोई भी जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं को लेकर नहीं बोल रहा है। हरिद्वार की जनता के खून पसीने की गाड़ी कमाई को पुलिस विभाग, बिजली विभाग एवं चकबंदी विभाग लूटने में लगे हुए हैं। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अनिल चौधरी, प्रदेश सचिव संजय शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता शाहवकार चिश्ती, अरविंद कुमार पाल, आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *