भारत जोड़ो यात्रा निकाल कांग्रेसियों ने देशवासियों से किया एकजुट होने का आह्वान….

WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.17 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.12 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.37 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.43 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.42 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.41 PM
PlayPause
previous arrow
next arrow
 
Shadow

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::

रुड़की। भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पूर्ण होने पर रुड़की में एक सांकेतिक भारत जोड़ा यात्रा का आयोजन किया। जिसकी शुरुआत बेटीगंज स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ तथा पूर्व जिला अध्यक्ष हरिद्वार बाबू रणविजय सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई।

यात्रा बाजार से होते हुए नगर निगम के समीप शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर आजादी के शहीदों के प्रति मौन धारण करने के साथ संपन्न हुई। महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि भारत तभी तरक्की कर सकता है जब उसके 140 करोड लोग एक कदमताल करते हुए भारत की बेहतरीन के लिए प्रयास करें। आज भारत जिसमें कम पर पहुंचा है वह इस देश के गरीब किसान दलित युवा वैज्ञानिक शिक्षक सैनिक राजनेता और डॉक्टर इंजीनियरों के पदम में साहस एवं प्रयास का नतीजा है। जिन्होंने सीमित संसाधनों में रात दिन प्रयास कर भारत को चांद तक पहुंचाने वी एटमी शक्ति बनाने का काम किया है। विधायक कलियर फुरकान अहमद ने कहा कि भारत को एक साथ जुड़कर ही तरक्की प्राप्त हो सकती है यहां की 140 करोड़ जनता के बीच नफरत फैलाकर राष्ट्र का निर्माण नहीं हो सकता। प्रदेश महासाचिव सचिन गुप्ता ने कहा कि भाजपा झूठों की सरकार है जो सनातन के नाम पर हिंदुओं का ही नुकसान कर रही है आज बहुसंख्यक युवा बेरोजगार है व्यापारी परेशान है किसान दुखी है और चारों तरफ महंगाई का माहौल है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व शिक्षाविद डॉक्टर रकम सिंह ने कहा कि राष्ट्र की भावना प्रत्येक नागरिक में होना ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होती है। वरिष्ठ शिक्षाविद डॉक्टर श्याम सिंह नाग्यान ने कहा कि भारत में नफरत के लिए कोई स्थान नहीं है तथा भारत की तरक्की के लिए 140 करोड़ जनता को एक साथ होकर जुटना होगा। पूर्व राज्य मंत्री डॉ गौरव चौधरी ने कहा कि हम सब भारतवासी जाति धर्म से पहले भारतवासी हैं इसलिए राष्ट्र के निर्माण के लिए हमें एकजुट होना होगा और हमारे नेता राहुल गांधी देश की जनता को एक साथ बिना भेदभाव के प्यार और भाईचारे के साथ देश की तरक्की के लिए काम करने के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर सुरेंद्र सैनी, विकास त्यागी प्रदेश महामंत्री, संजय शर्मा एडवोकेट, डॉ राकेश गॉड ,गोपाल नारसन सुरेंद्र सैनी, भूषण त्यागी, मोहन नारायण सक्सेना हेमेंद्र चौधरी नीरज सैनी ब्लॉक अध्यक्ष, शीशपाल सिंह राणा,शमशाद चैयरमेन,मीरहसन, मेला राम प्रजापति, मदन पाल भडाना,मुनेश त्यागी, हिमांशु चौधरी, शहाबुद्दीन, आदित्य राना, राहुल सैनी, नसीम अहमद, सरफराज, कुरबान, राशिद कुरेशी पूर्व पार्षद, रविकान्त सैनी, मोहित सेनी, प्रधुम्न अग्रवाल नगर अध्यक्ष मंगलौर, बब्बू चौधरी, फरमान खान, समीर खान, अमन अग्रवाल, शिवम राणा, आशीष कन्नोजिया, अक्ष्य चौधरी, आदित्य चौधरी, वीरेन्द्र पंडित, महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री श्रीमती उदय जैन, वीरेन्द्र जैन, गौरव प्रधान, साहिल सलमानी अल्पसंख्यक अध्यक्ष, अनिल पुंडीर, आदि सैंकड़ों कार्यकर्त्ताओं शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *