दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की।आज 8 सितम्बर दिन शुक्रवार क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे जानिए राशिफल-ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से…..
मेष::आज के दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिश्रम अधिक रहेगा लेकिन कारोबार में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के नए अवसर भी मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है।
वृष::आज आप में आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परन्तु मन चिंतित रहेगा। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यर्थ की चिंताओं से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
मिथुन::आज व्यर्थ के क्रोध से बचें नही तो वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के साधन बन सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता से चिन्तित रहेंगे। मानसिक कठिनाइयां परेशान कर सकती हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क::आज व्यर्थ के क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में दूसरे स्थान पर जाने के योग बन रहे हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। मानसिक कठिनाइयां आ सकती हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आज वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
सिंह::आज के दिन मन प्रसन्न रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। निराशा एवं असन्तोष के भाव से तनाव की स्थिति बन सकती हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
कन्या::आज आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं लेकिन अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। भागदौड़ बढ़ेगी। अति उत्साही होने से बचें। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। भाइयों में मनमुटाव की स्थिति
सकती है।
तुला::आज क्रोध की अधिकता से बचें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं।
वृश्चिक::आज आपके मन मे आशा-निराशा के भाव हो सकते हैं। वाणी में मधुरता रखें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में कठिनाई आ सकती है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। संबंधों में मधुरता आएगी।
धनु::आज मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सद्भाव का माहौल रहेगा। वाहन पर खर्च बढ़ सकता हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। स्वभाव में जिद्दीपन रहेगा। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। सन्तान को कष्ट होगा।
मकर::आज परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक तनाव रहेगा। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मित्र के सहयोग से धन की प्राप्ति हो सकती है।
कुंभ::आज आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन भी प्रसन्न रहेगा। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अधिक परिश्रम के बावजूद सफलता संदिग्ध है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। लाभ की स्थिति में सुधार होगा। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।
मीन::आज पठन-पाठन में रुचि रहेगी और शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। दाम्पत्य जीवन मे सुख वृद्धि होगी। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी आएगी। सेहत का ध्यान रखें। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। किसी सम्पत्ति से धनार्जन के साधन बन सकते हैं।
ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री
संपर्क सूत्र : 8077617228