बागेश्वर उप चुनाव में जीत पर झूमे भाजपाई-मिठाई बांटकर मनाया जश्न….

WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.17 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.12 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.37 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.43 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.42 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.41 PM
PlayPause
previous arrow
next arrow
 
Shadow

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::

रुड़की। बागेश्वर उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत के बाद रुड़की में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिला कर बधाई दी। पदाधिकारियों ने कहा कि इसी प्रकार से धामी के नेतृत्व में 2024 में प्रदेश की पांचों सीटों पर विजय हासिल करेंगे। रुड़की के चंद्रशेखर चौक पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा को मिली जीत की खुशी में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी की यह उप चुनाव में ऐतिहासिक जीत हुई है इससे साफ जाहिर हो गया है कि आने वाले 2024 के चुनाव में फिर से पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएगा। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में मोदी के किए गए विकास कार्यों को देखते हुए जनता अपना फैसला सुना रही है और यह मोदी का करिश्मा ही है कि जिस प्रकार से आज उत्तराखंड के बागेश्वर में फिर से भाजपा का विधायक चुना गया है। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष इंजीनियर गौरव कौशिक ने भी कहा कि विकास के नाम पर जनता ने बागेश्वर में जीत दर्ज कराई है और भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता आज इस जीत की खुशी को मान रहा है। उन्होंने कहा कि आज का युवा खुशहाल जिंदगी जी रहा है इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं एवं भाजपा पदाधिकारी समर्थकों ने जीत की खुशी का जश्न मनाया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय त्यागी,जिला महामंत्री प्रवीण संधू,गौरव त्यागी, सावित्री मंगला, गौरव त्यागी, धीर सिंह, अक्षय प्रताप सिंह, हेमा बिष्ट, सतीश सैनी, सूर्यवीर मलिक,भीम सिंह, अनुज त्यागी, पारुल भाटिया, नील कमल शर्मा, सचिन कश्यप, सरदार सतवीर सिंह, वैद्य टेकबल्लभ, धर्मवीर पिंकी, राकेश उपाध्याय,मंजू रावत, मनोज सक्सेना, नितेश ग्रोवर, आदित्य शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *