टिकोला जिला पंचायत क्षेत्र में चला स्वच्छता अभियान-भाजपा नेता ने पौत्री का जन्मदिन सरकारी स्कूल के बच्चों के साथ मनाया….

WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.17 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.12 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.37 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.43 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.42 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.41 PM
PlayPause
previous arrow
next arrow
 
Shadow

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::

रुड़की। राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनौता में स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रांगण में पौधारोपण कर सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। टिकोला कला से जिला पंचायत सदस्य अंशुल चौधरी ने बताया 16 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जिला पंचायत क्षेत्र के प्रत्येक विद्यालय एवं ग्रामीण इलाकों में जाकर स्वच्छता अभियान एवं पौधारोपण कार्यक्रम किया जा रहा है साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करके उन्हें प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोग स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जागरूक होंगे तो इसका लाभ उनके स्वास्थ्य को मिलेगा इसके साथ ही देश को भी इसका लाभ मिलेगा। गन्ना विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट अशोक चौधरी ने बताया कि अपने किसी भी अच्छे दिन को हम पौधारोपण कर मनाएं इसी कड़ी में उन्होंने भी अपनी पौत्री के जन्मदिन पर पौधा लगाया है और विद्यालय के बच्चों को भी इसके लिए जागरूक किया है। प्रधानाचार्य विनेश नाग्यान ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण और स्वच्छता के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है तभी देश स्वच्छ और स्वस्थ होगा। उन्होंने जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता चौधरी एडवोकेट अशोक चौधरी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा लगातार विद्यालय के विकास कार्य में अपना योगदान दिया जा रहा है और उनके द्वारा विद्यालय मुख्य गेट का निर्माण किया जा रहा है। इस अवसर पर सहायक अध्यापिका सुषमा विशिष्ट,मेराज फातिमा, गीता सुमन कंडवाल, रंजन ग्रोवर,विभा रतूड़ी,तुषार चंदेला, अनुराग चौहान,रिशु,फलक,शगुल, प्रमोद चौधरी, सचिन ,अनिल आदि विद्यालय की छात्राएं एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *