दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
मेष::आज मन शान्त रहेगा धैर्यशीलता बनाए रखें। व्यर्थ के झगड़ों से बचें। माता का साथ मिलेगा। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। धन में कमी आ सकती है।
वृष::आज आत्मविश्वास भरपूर रहेगा लेकिन मन कुछ परेशान रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। विदेश यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
मिथुन::आज मन शान्त रहेगा।धैर्यशीलता बनाए रखें। सन्तान के स्वास्थ का ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी मिल सकती है। आशा-निराशा के भाव मन में रहेंगे। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। अफसरों से मतभेद हो सकते हैं।
कर्क::आज आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन को शान्त रखें। माता-पिता का साथ रहेगा। कारोबार से आय में वृद्धि होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। किसी घर के बुजुर्ग से धन लाभ हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें।
सिंह::आज व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। तनाव से बचकर रहें।
कन्या::आज धैर्यशीलता बनाए रखें। शैक्षिक कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। सन्तान के दायित्व की पूर्ति होगी। बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं।
तुला::आज आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। क्रोध से बचें। कारोबार के प्रति सचेत रहें। कठिनाइयां आ सकती हैं। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। क्रोध की अधिकता रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियां रहेंगी। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।
वृश्चिक::आज पठन-पाठन में रुचि रहेगी और शैक्षिक कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकता हैं। क्रोध से बचें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन की सम्भावना भी बन रही है।
धनु::आज मानसिक शान्ति रहेगी। परिवार में क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। कारोबार पर ध्यान दें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। आलस्य की अधिकता रहेगी। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।
मकर::आज कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी।भाइयों का सहयोग मिलेगा।
कुंभ::आज व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता का साथ रहेगा। क्रोध की अधिकता हो सकती है। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में प्रगति के अवसर मिल सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी, लेकिन आत्मसंयत रहें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा।
मीन::आज वाणी में मधुरता रखें। क्रोध से बचें। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। वाणी में सौम्यता रहेगी। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में यात्रा पर जाना हो सकता है। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आएंगे। यात्रा पर जाना हो सकता है।
ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री
संपर्क सूत्र : 8077617228