दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। भारतीय ब्राह्मण समाज, रूडकी के तत्वावधान में प्रतिभा अलंकरण एवं वरिष्ठ जन सम्मान समारोह का आयोजन श्रीगार्डन आदर्शनगर में किया गया। आध्यात्मिक गुरु, जयराम आश्रम के संचालक स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी जी की अध्यक्षता एवं नगरपालिका पालिका परिषद रूडकी के पूर्व चेयरमैन दिनेश कौशिक तथा सह महामन्त्री सुधांशु वत्स के संयुक्त संचालन में सम्पन्न समारोह में 207 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। 70 वर्ष से ऊपर की आयु के ब्राह्मण समाज के 210 वरिष्ठ जनों को शॉल ओढ़ाकर एवं उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पूर्व कैबिनेट मन्त्री उत्तराखण्ड सरकार एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पुरस्कृत होने वाली प्रतिभाओं को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपकी स्वर्णिम उपलब्धि पर समाज को गर्व है। उन्होंने कहा कि वर्तमान उपलब्धि से संतुष्ट नहीं हो जाना है, बल्कि इससे कहीं आगे जाना है। कौशिक ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदैव देशहित का चिंतन किया है। मुख्य अतिथि श्री कौशिक ने कहा कि इतिहास साक्षी है कि अनेक ब्राह्मण राजाओं ने इस देश में राज किया है और सफलतापूर्वक प्रजापालन का धर्म निभाया है।
समारोह अध्यक्ष जयराम आश्रम के परमाध्यक्ष, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि ब्राह्मण के पास विद्या है, इसलिए ब्राह्मण कभी दरिद्र नही हो सकता। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण प्रतिभायें समाज का गौरव हैं जिन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ना है।
अंतरराष्ट्रीय साहित्यकार, प्रख्यात शिक्षविद, बी० एस० एम० (पी०जी०) कॉलेज के पूर्व प्राचार्य राष्ट्रीय साहित्य अकादमी, नई दिल्ली के पूर्व सदस्य डॉ० योगेन्द्र नाथ शर्मा “अरुण” ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति में ब्राह्मण समाज का उल्लेखनीय योगदान है। ब्राह्मण ने निस्वार्थ भाव से समाज और देश के कल्याण की कामना की है। उन्होंने प्रतिभाशाली बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे परिश्रम के बल पर जीवन में उच्च लक्ष्यों को प्राप्त करें।
अति विशिष्ट अतिथि मदरहुड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० नरेन्द्र शर्मा ने कहा कि हमारी प्रतिभाओं को उनकी रूचि के अनुसार आगे बढ़ने का अवसर दें। कोई जरूरी नहीं है कि आई०ए०एस० या पी० सी० एस० बनकर ही देश की सेवा की जाये। रूचि के अनुसार खेल, संगीत, कृषि, तकनीकी के क्षेत्र में भी आगे बढ़ा जा सकता है। प्रो० नरेंद्र शर्मा ने प्रतिभाशाली निर्धन छात्र-छात्राओं के लिए कहा कि मदरहुड विश्वविद्यालय में ऐसे बच्चों के लिए हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
अति विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्य मन्त्री डॉ० संजय पालीवाल ने भारतीय ब्राह्मण समाज रूडकी के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज में रचनात्मक कार्यों के लिए साधनसम्पन्न लोगों को आगे आना चाहिए। डॉ० पालीवाल ने कहा कि हम एक-एक निर्धन प्रतिभाशाली बच्चे को गोद लेकर भी उसकी चिंता करें तो प्रतिभाओं को आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता।
अति विशिष्ट अतिथि एस० जी० एस० टी० काशीपुर के डिप्टी कमिश्नर अभय पाण्डे और छावनी परिषद रूडकी के मुख्य अधिशासी अधिकारी विशाल सारस्वत ने प्रतिभाशाली बच्चों को उच्च लक्ष्य निर्धारित करने और उसे प्राप्त करने के आवश्यक टिप्स दिए।
विशिष्ट अतिथि पूर्व चेयरमैन दिनेश कौशिक, उत्तराखण्ड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० अनिल शर्मा, बाबूराम डिग्री कॉलेज सालियर के निदेशक जलज गौड़, कौशिक पैथोलॉजी लैब रूडकी के संचालक डॉ० सुरेन्द्र कौशिक, प्रधानाचार्य डॉ० दीपक शर्मा, बी० एस० आई० कॉलेज, रूडकी के निदेशक सौरभ भूषण शर्मा एवं जीवन ज्योति इण्टर कॉलेज मेहवड के प्रबन्धक अंकित शर्मा ने भी अपने विचार प्रकट करते हुए भारतीय ब्राह्मण समाज के कार्यों की प्रशंसा की और प्रतिभाशाली बच्चों को प्रोत्साहित किया। भारतीय ब्राह्मण समाज रूडकी के अध्यक्ष सतीश शर्मा और कार्यक्रम संयोजक सुधीर शाण्डिल्य ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य के कार्यक्रमों में भी सहयोग करने की अपील की।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथियों ने माँ सरस्वती, भगवान परशुराम, महामना मदन मोहन मालवीय जी के चित्रों के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन किया और चित्रों पर माल्यार्पण किया।
आचार्य प० रमेश सेमवाल, जनपदीय ब्राह्मण समाज रूडकी के अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, आचार्य प० आदर्श आर्यादि, प्रमोद शर्मा एडवोकेट, महामन्त्री अरुण शर्मा, कोषाध्यक्ष अमरीश शर्मा, महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती दीपा कौशिक, प्राचार्य डॉ० राजेश पालीवाल, प्रो० सम्राट सुधा, युवा विंग के अध्यक्ष विनय शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
डॉ० योगेन्द्र नाथ शर्मा “अरुण” ने प्रतिभा अलंकरण कार्यक्रम के लिए प्रति वर्ष पच्चीस हजार रूपये सहयोग की घोषणा की। ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी जी ने अगले वर्ष के कार्यक्रम में समस्त उपहारों एवं शील्ड आदि के सहयोग की घोषणा की।
इस अवसर पर संरक्षक गण विनोद शर्मा, रत्नाकर शर्मा, डॉ० अनिल शर्मा, नरेश शर्मा, चंद्रभूषण शर्मा, पवन शर्मा, दयानन्द गौतम, राजकुमार शर्मा, सतीश कौशिक, कार्यक्रम संयोजक सुधीर शाण्डिल्य, सह संयोजक सुधांशु वत्स, बिट्टु शर्मा, मनोज शर्मा, राजकुमार दुःखी, अशोक आर्य, रमेश जोशी, शगुन शर्मा, राहुल शर्मा, करण शर्मा, राहुल शर्मा साकेत, डॉ० नवनीत शर्मा, आदित्य शर्मा, सतीश कौशल, श्रीमती श्रद्धा हिन्दू, मनमोहन शर्मा, आर०सी० मिश्रा, शिवराज शर्मा, अशोक शर्मा “आर्य”, आई० डी० शर्मा, डॉ० सुदेश शर्मा, ममता शर्मा, अनीता शर्मा, श्रीगोपाल नारसन, मा० प्रवीण शर्मा, शोभित गौतम, डॉ० टेक बल्लभ, गौरव रतन शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव कौशिक, प्रणव कौशिक, अरुण शर्मा, हेमन्त शर्मा, सन्दीप शर्मा, सतीश कौशल, पंकज गौड़, राजीव शर्मा प्रेमकुंज, दीपक भारद्वाज, विवेक कुश एडवोकेट, रामगोपाल शर्मा एडवोकेट, अविनाश शर्मा, रामकुमार शर्मा, सन्दीप कौशिक, गौरव वत्स, सुमित भारद्वाज, दुष्यंत शर्मा, नत्थी राम शर्मा, सुधांशु शर्मा एडवोकेट, अखिलेश शर्मा IIT, पवन शर्मा NIH, प्रदीप शर्मा NIH, शिवकुमार भारद्वाज, अतुल शर्मा, रजनीश शर्मा मुंडियाकी, सचिन शर्मा प्रधान मुंडियाकी, इंद्रेश पुष्करणा, संचित शर्मा, रीना शर्मा, पुष्पा शर्मा, प्रदीप भार्गव, अश्वनी शर्मा, अनुज पाण्डेय, संचित शर्मा, वंश भारद्वाज, धर्मवीर शर्मा फौजी, सुजल कौशिक, नितिन गौतम, मुकेश शर्मा, अतिन शर्मा, डॉ० सुरेश चन्द शर्मा, श्याम भारद्वाज, प्रवीण शर्मा, सागर शर्मा, भारत भूषण शर्मा, अवनीश शर्मा मैडिकल, अनूप शर्मा, उज्ज्वल पण्डित, रजत शर्मा, आदेश शर्मा, विशेष शर्मा, प्रशांत कपिल, आदित्य शर्मा गोनू, आयूष शर्मा , शिवम वशिष्ठ, निरंकार शर्मा, अनुराग शर्मा,आदि अनेक द्विजबन्धु उपस्थित रहे।
पुरस्कृत प्रतिभाओं की सूची..
विशिष्ट उपलब्धि…
दीपा कौशिक, अनीता कौशिक, सुगन्ध शर्मा, अश्वनी शर्मा इसरो, गौरव कुमार, रविकान्त कपिल, आयूषी दूबे, ऋषभ कौशल, शिवाक्ष शर्मा, सत्यम पराशर, दिव्या भारद्वाज, कनिका भारद्वाज, कर्त्तव्य शर्मा, गिरीश गौतम, अवंतिका गौतम, श्लोक शर्मा, एरोमा शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा आदि।
उत्तराखण्ड बोर्ड हाईस्कूल..
मनदीप शर्मा, किंजल शर्मा, शिवांशु वशिष्ठ, वंशिका शर्मा, दिव्यांशी शर्मा, निधि शर्मा, खुशी शर्मा आदि।
उत्तराखण्ड बोर्ड इंटरमीडिएट..
विख्यात शर्मा, मुस्कान शर्मा, वंशिका शर्मा, अनमोल सदन, अनन्या भारद्वाज, मनोज कौशिक आदि।
सीबीएसई बोर्ड कक्षा दस…
मानवी कौशल, कनिष्का भारद्वाज, वैभवी शर्मा, रूद्राक्ष शर्मा, अंशिका शर्मा, वरूण त्रिपाठी, कौस्तुभ मिश्रा, कृष्णा शर्मा, देवांश मुद्गल, अंशिका मिश्रा, काव्य शर्मा, आयूष शर्मा, वैष्णवी दीक्षित, अक्षत गौतम, गोरी वत्स, निलाम्बुज व्यास, देवांश शर्मा, विदुषी शर्मा, शौर्य वशिष्ठ, दिव्यांशी शर्मा, रिद्धिमा पालीवाल, अंश गौतम, दिव्यांश दीक्षित, अंश कपिल, यश शर्मा, हर्षवर्द्धन शर्मा, जिया शर्मा, अंशिका भारद्वाज, अनीता वत्स, अभिज्ञान भारद्वाज, अभिनव शर्मा, मयंक शर्मा, उदित शर्मा, लक्ष्य शाण्डिल्य आदि।
सीबीएसई कक्षा बारह…
श्रुति शर्मा, निकुंज शाण्डिल्य, वेदिका शाण्डिल्य, दिव्या शर्मा, आयूष शर्मा, उज्ज्वल वत्स, वंश कपिल, काव्य शर्मा, दिया पालीवाल, अस्मित शर्मा, प्रांजल वत्स, दिव्यांश शर्मा, कनिष्का आदि।