दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की।आज 11 सितम्बर दिन सोमवार क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे जानिए राशिफल-ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से…..
मेष::आज आपको आर्थिक लाभ होगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। बिगड़े काम बनेंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आपके जीवन में आज काफी दौड़भाग रहेगी। जिस काम के लिए दिल मेहनत कर रहे हैं उसमें कार्य मे सफलता मिलने से थकान का अनुभव नहीं होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी।वृष::आज का दिन आपके लिए शुभ है। आपके लिए सुख के साधनों में वृद्धि होगी। सम्मान की प्राप्ति होगी और भाग्य साथ देगा। आज जो लोग आपके साथ बिजनस करते हैं उनकी साथ आपके संबंध और बेहतर होंगे। उलझन के बावजूद आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आपकी कार्य योजनाएं आज सफल होंगी।
मिथुन::आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कुछ काम में लाभ तो कुछ में हानि हो सकती है। चंद्रमा की स्थिति से आज आपको बिना वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। संतान को कष्ट होने से आप परेशान रहेंगे और आपको बिना वजह का कष्ट हो सकता है। दिनभर भागदौड़ करने से आपको थकान का अनुभव होगा। शुभचिंतकों के आगमन से मनोबल बढ़ेगा।
कर्क::आज का दिन शुभ फल देने वाला है। आपको दूसरों की मदद करने पर खुशी का अनुभव होगा। आज आप जो भी निवेश करेंगे उसमें आपको आशा के अनुरूप लाभ होगा। अचानक धन की प्राप्ति से आपका मन प्रसन्न होगा और आपके कार्य पूर्ण होंगे। शाम का वक्त सुख और आनंद में बीतेगा।
सिंह::आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है। आज आपके सभी कार्य आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। मन में जो होगा वो पूरा होगा। पारिवारिक उलझनें बढ़ेंगी और किसी काम में परेशानी बढ़ सकती है। कोई नया काम या अनुबंध करने में जल्दबाजी न करें। अपनी रचनात्मक सोच को पूरा करने के लिए पास व दूर की यात्राओं के बारे में सोच सकते हैं।
कन्या::आज का दिन धन के मामले में सफलता और लाभ देने वाला है। आपको धन की प्राप्ति होने से आपके कोष में वृद्धि होगी। कार्ययोजनाएं पूर्ण होंगी। आज को लेकर आपकी जो भी प्लानिंग थी वो पूरी होगी। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और सम्मान की प्राप्ति होगी। लेन देन के मामले में महत्वपूर्ण अनुबंध की प्राप्ति होगी और आपको लाभ होगा।
तुला::आज का दिन लाभ देने वाला है। आज आपके अधिकारों में वृद्धि होगी और कार्ययोजनाओं में लाभ होगा। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और सम्मान की प्राप्ति होगी। आज का दिन विशेष रूप से शुभ होगा। वरिष्ठ व्यक्ति भी आपकी बात सुनेंगे और आपकी हर सलाह को मानेंगे। पिछले कई महीनों से बंद पड़ा माल आपको फिर से प्राप्त होगा। रात्रि का समय मित्रों व पारिवारिक जनों में व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।
वृश्चिक::आज आपके सम्मान में वृद्धि होगी। आज आपको सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी। आपको सभी कार्यों में सफलता मिलेगी और भाग्य का साथ मिलेगा। ऐसी कोई भी चीज न खरीदें जो आपके तुरंत प्रयोग में आने वाली न हो और फालतू खर्च पर कंट्रोल करें। कम दाम के लालच में पैसे बर्बाद न करें।
धनु::आज आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्य में बाधा आ सकती है। व्यर्थ व्यय भी बढ़ने के योग हैं और आज कोई कार्य अधूरा छूटने से आपका मन परेशान होगा। संतान पक्ष पर अनावश्यक पैसा खर्च हो सकता है। करियर के मामने में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामले में आज कोई जीत हो सकती है
।मकर::आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपके प्रभाव प्रताप में वृद्धि होगी। काफी परिश्रम के बाद आय के साधन बनेंगे। दिन के उत्तरार्द्ध मे स्वास्थ्य नरम रहेगा और आपको कोई चोट लग सकती है। सतर्क रहें।
कुंभ::आज का दिन अपेक्षाकृत शुभ रहेगा। काफी समय से फंसा हुआ कोई कार्य बन जाने से आपको लाभ और हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। पार्टनर्स से तनाव हो सकता है।
मीन::आज आय में वृद्धि होगी।आपको विशेष धन लाभ होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, वरना किसी प्रकार की समस्या पैदा हो सकती है।ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री संपर्क सूत्र : 8077617228