आज 13 सितम्बर दिन बुधवार क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे जानिए राशिफल-ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से…..

WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.17 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.12 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.37 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.43 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.42 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.41 PM
PlayPause
previous arrow
next arrow
 
Shadow

मेष::आज मन प्रसन्न रहेगा। आज किसी अज्ञानभय से परेशान हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। संबंधों में मधुरता आएगी। विवाद से दूर रहें।

वृष::आज माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमयी हो सकता है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। खर्च बढ़ेंगे। वाणी में सौम्यता रहेगी। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सन्तान को कष्ट होगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी।

मिथुन::आज नौकरी में कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं। व्यर्थ के विवादों से बचें। अचानक धन प्राप्ति होगी। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। खानपान के प्रति सचेत रहें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। मानसिक परेशानियां रहेंगी। खर्च की अधिकता भी रहेगी। कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है।

कर्क::आज व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से व्यस्तता बढ़ सकती है। माता के परिवार की किसी महिला से धन की प्राप्ति के योग हैं। मन परेशान हो सकता है। भाई-बहनों के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। परिवार में आपसी वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

सिंह::आज मन कुछ शान्त रहेगा। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। विपरीत परिस्थितियों का सामना भी करना पड़ सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। उपहार में वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं।

कन्या::आज आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। भावनाओं को वश में रखें। परिवार में शान्ति बनाए रखें। भाइयों का साथ मिल सकता है। धैर्यशीलता बनाये रखें। किसी मित्र के सहयोग में कारोबार में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। संचित धन में कमी आ सकती है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित हो सकता है।

तुला::आज आय में कमी एवं खर्च की अधिकता हो सकती है। पिता से धन मिल सकता है। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आय की स्थिति में सुधार होगा। धैर्यशीलता में कमी आयेगी। सन्तान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मन अशान्त हो सकता है।

वृश्चिक::आज नौकरी में तरक्की के साथ कार्यभार भी बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।कारोबार के विस्तार में भाई-बहन का सहयोग मिल सकता है। किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता के योग बन रहे हैं। मानसिक शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें।

धनु::आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भवन सुख की प्राप्ति होगी। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। मित्रों के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। कार्यक्षेत्र में समस्या बढ़ सकती हैं। बातचीत में सन्तुलित रहें। भाइयों के सहयोग से आय के साधन विकसित हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

मकर::आज आलस्य अधिक रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। किसी पुराने मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में पश्रिम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। मन अशान्त रहेगा। स्वभाव में जिद्दीपन भी हो सकता है। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। शासन सत्ता का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। संबंधों में मधुरता रहेगी।

कुंभ::आज आत्मविश्वास में कमी आयेगी। कारोबार में किसी मित्र के सहयोग से लाभ के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी, परन्तु खर्च भी बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। कारोबार में अवरोध आ सकते हैं। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। चिकित्सकीय खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में मनचाहे परिणाम मिलेंगे।

मीन::आज आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। कारोबार के लिए यात्रा लाभप्रद रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। परिवार में आपसी मनमुटाव से बचें। बहन-भाइयों का साथ मिलेगा। धन की प्राप्ति होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की चिंताओं से मन परेशान हो सकता है। मित्रों के साथ कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं।

ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री
संपर्क सूत्र : 8077617228

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *