मंडी समिति के खिलाफ व्यापारियों ने किया प्रदर्शन-16 सितम्बर से अनिश्चितकाल मंडी बंद की चेतावनी…..

WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.17 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.12 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.37 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.43 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.42 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.41 PM
PlayPause
previous arrow
next arrow
 
Shadow

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::

रुड़की।। मंडी में अवस्थाओं और अवैध निर्माण के खिलाफ आढ़तियों ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध निर्माण को न रोका गया तो 16 सितम्बर से अनिश्चितकाल के लिए मंडी में कामकाज बंद कर दिया जाएगा।

रुड़की मंडी समिति परिसर में बैठक के दौरान मंडी समिति के पूर्व मंडी में विभाग सुनील साहनी ने कहा कि मंडी में अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा है। मंडी परिसर में शौचालय पानी की कोई सुविधा नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले मंडी समिति द्वारा अतिक्रमण के नाम पर दुकानदारों को उजाड़ा गया अब मंडी समिति प्रशासन ही अतिक्रमण कर रहा है। उन्होंने मंडी समिति प्रशासन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा कुछ दिन पहले कुछ दुकानदारों की दुकानें अतिक्रमण के नाम पर हटाई गई थी और आज प्रशासन ने वहां एक कैंटीन खुलवा दी है। इसके साथ ही पानी के लिए लाखों खर्च करके एक वाटर कूलर लगाया था लेकिन वह आज तक नही चला। मंडी आढ़तियों के अनुसार धर्म कांटा भी बन पड़ा है। आढ़तियों ने आरोप लगाया कि किसी एक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए मोटा पैसा लेन देन कर दुकानें बनाई जा रही है। उन्होंने कहा अगर निर्माण न रुका और व्यवस्थाएं न सुधरी तो 16 सितंबर से मंडी से फल सब्जी की सप्लाई रोककर मंडी को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा। वहीं आढ़तियों ने सुनील साहनी के नेतृत्व में मंडी सचिव कुलदीप नौटियाल से वार्ता की। सचिव ने निर्माण कार्य को बोर्ड का फैंसला बताया बाद में मंडी अध्यक्ष से वार्ता की गई तो उन्होंने फिलहाल काम रुकवाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *