आज 15 सितम्बर दिन शुक्रवार क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे जानिए राशिफल-ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से…..

WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.17 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.12 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.37 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.43 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.42 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.41 PM
PlayPause
previous arrow
next arrow
 
Shadow

दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

मेष::आज पारिवारिक विवादों में उलझ सकते हैं। आज आपको कोई पुरानी समस्या परेशान कर सकती हैं। ऑफिस में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नए कारोबार के लिए आज का दिन शुभ है। बड़े भाई के सहयोग से कारोबार में तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। आज क्लाइंट से बात करते समय अपनी भाषा पर काबू रखें। खर्च आपके बजट को बिगाड़ सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की आज आपको मदद करनी पड़ सकती है।

वृष::आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। स्टूडेंट्स आज अपने प्रोजेक्ट के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे। जिससे गुरू आपसे खुश होंगे। आज कोई मेहमान शुभ सामचार लेकर आपके घर आ सकता है। बिजनेस कर रहे लोगो के नए कॉन्टैक्ट बन सकते हैं। ऑफिस में सीनियर्स आज आपके काम से खुश रहेंगे साथ ही आपके पदोन्नति के अवसर बन सकते है। आज आप मीठा बोलकर किसी से अपने काम पूरे करवा सकते हैं।

मिथुन::आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज शुभ समाचार मिलने के योग नजर आ रहे है। आज सोशल मिडिया पर ऐसे अजनबी से बात होगी जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते है। अगर आज कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहें है तो अपना जरूरी समान जरूर रख लें। बिजनेसमैन को किसी डील में बड़ा फायदा हो सकता है। व्यापार के किसी काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपका व्यक्तित्व आज चमेली के फूलों की तरह महकेगा। आपको जीवनसाथी से कोई सुखद समाचार मिल सकता है।

कर्क::आज पारिवारिक समस्याओं से आपका मन थोड़ा विचलित हो सकता है। दोस्तों के साथ आप मनोरंजन के लिए कहीं घूमने जा सकते है। आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आज छोटे उद्योग कर रहे लोगो को बड़ा फायदा हो सकता है। अगर पहले किसी रिश्तेदारों से आपकी अनबन हुई है तो उन्हें मनाने के लिए आज का दिन अच्छा है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा क्योंकि तरक्की के लिए कई रास्ते आपके सामने आएगें।

सिंह::आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आज जरूरी कार्यो को पूरा करने पर ध्यान दें। लोगों के कारोबार में बढ़ोत्तरी होने और आय के नए स्त्रोत मिलने की संभावना है। ऑफिस के कार्यो में आज आपके सहकर्मी आपसे मदद मांग सकते है। रिश्तेदारो से कोई पुरानी प्रॉब्लम चली आ रही है, तो उसे आप आसानी से सुलझा सकते हैं। आज सामने आये चुनौतियों को मेहनत और लगन से समाप्त कर देगें। आपकी सेहत अच्छी रहेगी साथ ही आपको मानसिक शांति भी मिलेगी। आज छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है।

कन्या::आपके साथ कुछ अच्छा हो सकता है। आज काम ज्यादा होने के कारण आप थोड़े प्रोब्लम में रहेंगे लेकिन आपके दोस्त इन परेशानियों से आपको दूर रखेगें। छात्रों के लिए आज का दिन कामयाबी का दिन है। आज कम मेहनत का अधिक फल मिलेगा। जमीन-जायदाद संबंधी समस्या का समाधान योजना के अनुसार खत्म हो जाएंगे, साथ ही जो भी काम करेगें उसको लेकर थोड़ा जिम्मेदार रहना होगा, इससे आप जरुर सफल होगें। आज फैमिली के साथ अधिक समय बीतेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

तुला::आज का दिन आपको ढेर सारा फायदा दिलाने वाला रहेगा। बिजनेस में रूका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा। किसी नये काम को शुरू करने से पहले माता-पिता का आर्शीवाद लेना न भूलें। आज स्वास्थ्य में साकारात्मक परिवर्तन होगें और आप काफी हेल्दी महसूस करेगें। इस राशि की महिलाएं अगर किसी समारोह में जा रही हैं तो अपने कीमती जेवरों के प्रति सावधान रहें। रात में घर से बाहर निकलतें समय मोबाइल को चार्ज करना न भूलें।

वृश्चिक::आज करियर व्यापार में उछाल रहेगा। आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे। पैतृक एवं प्रशासनिक कार्य संवरेंगे। विभिन्न स्त्रोतों से लाभ की संभावना बढ़त पर रहेगी। वरिष्ठों का सहयोग रहेगा। इच्छित परिणमों से उत्साहित रहेंगे। योजनाओं को समर्थन मिलेगा। मान सम्मान व प्रभाव में वृद्धि होगी। सहज संवाद बनाए रखेंगे। समय प्रबंधन बेहतर होगा। सकारात्मक परिणाम बनेंगे। सहयोग समर्थन का भाव रखेंगे।

धनु::आज चारों ओर सकारात्मक प्रभाव बना रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। उच्च शिक्षा पर जोर रहेगा। लक्ष्य पर फोकस रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। संपर्क संवाद बढ़ाएंगे। कारोबार में उछाल रहेगा। इच्छित उपलब्धियां बनेंगीं। सफलता पाएंगे। आस्था और अध्यात्म को बल मिलेगा। शुभ सूचनाओं की प्राप्ति होगी। भेंटवार्ता में बेहतर होंगे। धार्मिक आयोजनों में रुचि लेंगे। व्यापार में तेजी रखेंगे। निसंकोच आगे बढ़ेंगे।

मकर::आपके रुके हुए काम जल्द ही पुरे होंगे। आज किसी करीबी से आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स को सीनियर्स से मदद मिलने के योग हैं। वकीलो के लिए दिन बहुत अच्छा है। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। दोस्तों के साथ पहले हुई अनबन आज खत्म हो जायगी साथ ही दोनों के बीच के रिश्ते और भी मजबूत होंगे। आज नये करोबार की शुरूआत करने की सोचेंगें। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कुंभ::आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज कानूनी कार्यवाही में ना पड़े। जीवनसाथी के साथ डिनर पर जा सकते है। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आपको मानसिक सुख की अनुभूति होगी। स्टूडेंट्स को आज पढ़ाई में अच्छा परिणाम लाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती हैं। आज बड़े भाई की सलाह पर निवेश करें तो निश्चित ही आपको लाभ मिलेगा। व्यायाम करें खुद को फिट महसूस करेंगें।

मीन::आज किसी काम में माता-पिता की सलाह से आपको सफलता मिलेगी। पारिवारिक रिश्तो में मिठास आएगी। आज घर की कुछ नयी जिम्मेदारियां आपके कंधो पर आ सकती है। आज दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। दुश्मन आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। रास्ते में यात्रा करते समय आपके किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। जिसके सहयोग से आपके रूके हुए काम पूरे हो जाएंगे। आज पैरों में दर्द होने के कारण स्वास्थ्य थोड़ा खराब रहेगा। आज घर में पार्टी का आयोजन हो सकता है।

ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री
संपर्क सूत्र : 8077617228

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *