दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। महिला कांग्रेस रुड़की ग्रामीण की जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर कार्यकर्ताओं ने उदय जैन का फूल मालाओं से स्वागत किया। पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने के बाद संगठन को मजबूती मिलेगी और आने वाले चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों को भी लाभ होगा।रुड़की के कृष्ण नगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने नवनीत जिला अध्यक्ष उदय जैन का फूल मालाओं से स्वागत किया इस दौरान प्रदेश महासचिव सचिन गुप्ता ने कहा कि उदय जैन पार्टी की निष्ठावान और मजबूत कार्यकर्ता रही है और विभिन्न पदों पर रहते हुए पार्टी के लिए समर्पण भाव से कार्य किया है
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के निष्ठावान कार्यकर्ता को संगठन में जिम्मेदारी दिए जाने से जहां कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है वहीं संगठन को मजबूती मिलती है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उदय जैन ने प्रदेश हाईकमान और विधायक वीरेंद्र जाती, फुरकान अहमद और ममता राकेश आदि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगी और महिलाओं के हक की लड़ाई मजबूत विपक्ष के नेता के तौर पर लड़ेंगी।
उन्होंने कहा कि जल्द ही संगठन का विस्तार कर कार्यों में तेजी लाई जाएगी। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष झबरेड़ा अवनीश चौधरी,हेमेंद्र चौधरी,मुकेश जैन, मुल्कीराज सैनी, संतोष सैनी, सरदार हरविंदर सिंह, पंकज सोनकर, जय कुमार वर्मा, भूपेंद्र धीमान, अविनाश बब्बू, मदन मस्ताना, एमएन सक्सेना, अरशद, रईस, सचिन कसाना, सतीश सैनी, तेजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।