दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
मेष::आज के दिन आपका स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। किसी पुरानी समस्या से आपके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। आप मन से लोगों का भला सोचेंगे। लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज किसी बड़ी डील पर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको किसी से किए हुए वादे को पूरा करना होगा।
वृष::आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यात्रा पर जाते समय वाहन बहुत ही सावधानी से चलाए। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं को आप मिल बैठकर सुलझाने की कोशिश करें, नहीं तो आप दोनों के बीच दूरियां आ सकती हैं। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है।
मिथुन::आज का दिन आपके लिए ठीक है। व्यर्थ के क्रोध से बचें। लोग आपकी किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। व्यापार को बढ़ाने में मदद मिलेगी। कानूनी मामले में कोई ढील न करें जिससे बाद में पछताना पड़े।
कर्क::आज बिजनेस के मामले में आपके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके कार्य पूरे होंगे। परिवार के किसी सदस्य की चिंता सता सकती है। कार्य क्षेत्र में आपकी कोई बड़ी डील फाइनल होगी। आज मामा पक्ष से धन लाभ हो सकता है। यदि आपके मन में कोई विचार आए, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आप धन उधार लेने से बचें।
सिंह::आज के दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। भाई, बहनों से चल रही अनबन आज दूर होगी। अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें, नहीं तो आप किसी बड़े वाद विवाद में फंस सकते हैं। आपको किसी वाद विवाद को लेकर अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। लेकिन फिर भी आप उससे घबराएंगे नहीं। व्यापार में आपको किसी बड़े नुकसान के कारण समस्या होगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।
कन्या:: लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से आज आपको छुटकारा मिल सकता है। आप अपने बच्चों व परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। परिवार में किस नए सदस्य का आगमन होने से खुशियां बनी रहेंगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। मौसम के विपरीत प्रभाव के कारण आपको कुछ स्वास्थ्य संबंधित समस्या हो सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बनेगा।
तुला::रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नए काम में हाथ आजमाने का मौका मिलेगा। व्यवसाय में यदि आपको किसी प्रकार की आर्थिक मदद की आवश्यकता हो, तो आप अपने पिताजी से ले सकते हैं। आप अपनी सोच में बदलाव लाएं, जिससे आपकी तरक्की होगी। परिवार के सदस्य भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आप अपने मित्रों के साथ मिलकर कोई निवेश संबंधी योजना बना सकते हैं।
वृश्चिक::आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है। परिवार के के साथ आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। बिजनेस में यदि आपको लंबे समय से कुछ समस्याएं आ रही थी, तो वह दूर होंगी। संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा।पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी।
धनु::आज का दिन नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सोच विचार करके ही कोई निर्णय लेना चाहिए। आप यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे तो उसमें आपको वाहन बहुत ही सावधानी से चलना होगा। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें। आपको अपने किसी पुराने मित्र से मिलने का मौका मिलेगा।
मकर::आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपको बिजनेस में कोई बड़ा नुकसान हो सकता है जिससे मन परेशान रहेगा। आपकी कोई बिजनेस डील फाइनल होते-होते लटक जाएगी। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोग पुराने निवेश से अच्छा धन कमा सकते हैं। आपको संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए उनके गुरुजनों से बातचीत करनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है।
कुंभ::आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा होने से आपको खुशी होगी। विरोधियों को भी आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे पाएंगे। आप काम के साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालें। उनकी समस्याओं को सुने ताकि आपके और उनके बीच जो दूरीयां आ गई थी, वह कम हो सके। आप आज किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।
मीन::आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। यदि परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट चल रही थी, तो उसमें भी सुधार होगा। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं, लेकिन वह आप अपनी जेब खर्च देखकर भी खरीदें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी मन मुताबिक काम के मिलने से आपका कार्य करने में खूब मन लगेगा, जिससे आपकी तरक्की होगी।
ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री
संपर्क सूत्र : 8077617228