दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव कौशिक के नेतृत्व में युवा संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं सहित अन्य शहर वासियों व युवाओं ने भाग लिया।
नगर निगम चौक से युवा संकल्प दौड़ शुरू होकर चंद्रशेखर चौक, सिविल लाइन, मुख्य डाकघर से होते हुए वोट क्लब पर आकर संपन्न हुई। जिसके बाद सभी विजेता प्रतिभागियों को जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति एवं जिलाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा गौरव कौशिक ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया साथ ही उनके उज्ववल भविष्य की कामना की।
जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी उर्फ किरण चौधरी ने कहा कि युवाओं ने मुख्यमंत्री जन्म दिवस पर यह जो संकल्प लिया है। निश्चित रूप से 2024 के चुनाव में देश में फिर से भाजपा की सरकार आएगी। देश और प्रदेश का विकास करेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि आने वाले समय में निश्चित रूप से पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में युवाओं को नए-नए रोजगार के अवसर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सहित केंद्र सरकार भी देश प्रदेश के लिए अनेक योजना चल रही हैं।
जिसका लाभ यहां हर व्यक्ति को मिल रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष गौरव कौशिक ने युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि आज का युवा प्रदेश ही नहीं पूरे देश में अपना नाम कमा रहा है।
कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड को 2025 तक हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने की दिशा में युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दृढ़ संकल्पित हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी की लंबी उम्र की कामना की और कार्यक्रम में प्रतिभाग करने आए सभी कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं शहरवासियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रवीण संधू, अरविंद गौतम, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष धीरज पाल, संजय अरोड़ा अभिषेक चंद्रा, विभोर सेठी, संजीव तोमर, सतीश सैनी, नीटू सिंह, गोविंद पाल, तरुण शर्मा, रजत गौतम, दीपक चंचल, कुशग्र गर्ग, राजकमल पुंडीर, मोहित राष्ट्रवादी, मन्नू महेंदीरत्ता, सावित्री मंगल, प्रतिभा चौहान, गोविंद बालियान, अमन गोयल आदि भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।