मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन-दीर्घायु कि की कामना..

WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.17 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.12 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.37 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.43 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.42 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.41 PM
PlayPause
previous arrow
next arrow
 
Shadow

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय रुड़की पर हवन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी और अपने जिले के सभी पदाधिकारी एवं समस्त प्रदेश व मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ मिलकर उनके जन्मदिन के अवसर पर उनकी दीर्घायु के लिए हवन किया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी एक महान और राष्ट्र के प्रति समर्पित नेता है। उत्तराखंड प्रदेश के उत्कृष्ट विकास के लिए अपना सर्वस्व अर्पित किया है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जीवन एक प्रेरणा स्त्रोत है और उन्होंने हम सभी को सिखाया की कठिनाइयों का सामना करके और मेहनत करके हम किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।

जिला महामंत्री अरविंद गौतम और प्रवीण संधू ने कहा कि हम सब हवन पूजन करके मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन को खास बना रहे हैं। हवन एक पवित्र आयोजन होता है जिसमें हम ईश्वर का से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। युवा जिला अध्यक्ष गौरव कौशिक ने कहा कि हम सब मिलकर हवन पूजन कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दीर्घायु हेतु जिले के पदाधिकारी ने 1 पैदल मार्च का भी आयोजन किया गया है। हवन पूजन में प्रतिभाग करने वालों में जिला उपाध्यक्ष सूर्यवीर मलिक, भीम सिंह, सावित्री मंगला, प्रदीप पाल, जिला मंत्री सतीश सैनी, प्रमोद चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, पंकज नंदा, अफजाल अली, धीरज पाल, राजपाल सिंह, सुंदरलाल प्रजापति, पवन तोमर, संजय अरोड़ा, हितेश शर्मा, प्रतिभा चौहान, वीरमति यादव कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *