दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। विधायक उमेश कुमार एक दुर्घटना में घायल हो गए। हादसे के समय विधायक जलभराव की समस्या का निरीक्षण कर रहे थे। चिकत्सक ने उनके हाथ में फैक्चर बताया है और करीब डेढ़ हफ्ते उन्हे रेस्ट पर रहना पड़ेगा। कुछ दिनों पूर्व ऑपरेशन करा कर वापस लौटे खानपुर विधायक उमेश कुमार एक बार फिर से चोटिल हो गए हैं। विधायक निजी सचिव जुबेर काजमी ने बताया कि नगला इमरती निवासी एक कार्यकर्ता ने उन्हें क्षेत्र की किसी समस्या के बारे में बताया था जिसका निरीक्षण करने खानपुर विधायक उमेश कुमार नगला इमरती में पहुंचे थे लेकिन गली संकरी होने के कारण वहां चौपहिया वाहन नही जा पाया तो वह कार्यकर्ता की बाईक पर ही सवार होकर निरीक्षण के लिए चले गए लेकिन बीच रास्ते में बाईक स्लिप हो गई। बाइक स्लिप होने के बाद उनके हाथ में चोट आई जिसके बाद उन्हें चिकित्सक के पास ले जाया गया जांच में उनके हाथ में फैक्चर आया है और उन्हें चिकित्सक ने फिलहाल डेढ़ सप्ताह का रेस्ट बताया है।