कश्यप तिलयान महासभा के द्वारा श्री गोगा जाहरवीर जागरण का आयोजन….

WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.17 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.12 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.37 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.43 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.42 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.41 PM
PlayPause
previous arrow
next arrow
 
Shadow

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::

रुड़की। पश्चिमी अंबर तालाब में स्थित गोगा महाड़ी पर कश्यप तिलयान महासभा के द्वारा पहला श्री गोगा जाहरवीर जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में सहारनपुर से आई भजन गायक मंडली ने गोगा की वीर गाथाओं का संगीतमय वर्णन कर संगत को निहाल किया। इस अवसर पर भंडारा भी लगाया गया। जागरण से पूर्व हवन का किया गया। भजन गायक पार्टी ने गोगा जी के जन्म संबंधी प्रसंग सुनाए। उन्होंने बताया कि गोगा जी ने अपने माता-पिता के मान के लिए मानव कल्याण के कार्य किए। सत्य का रास्ता अपनाया और अंत में समाधि लेकर अपने शरीर का त्याग किया। गोगा जी के सेवक अरविंद कश्यप ने बताया कि जागरण समापन आरती के बाद संगत को प्रसाद वितरण किया गया। जागरण में आसपास के क्षेत्र के सैकड़ो श्रद्धालुओं पहुंचे। इस अवसर पर कश्यप समाज के बच्चों ने सुंदर प्रस्तुति देकर सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम में राधा कृष्ण, शंकर पार्वती,मां काली की सुंदर झांकियां भी प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर प्रेमचंद कश्यप,तिलोक चंद कश्यप, लोधी राम कश्यप, सुरेंद्र कश्यप, राजीव कश्यप, अनिल कश्यप,महेंद्र कश्यप, राजन कश्यप,अक्षय कश्यप, जितेंद्र कश्यप,मोहित कश्यप, सोनू कश्यप,राकेश कश्यप, मनीष कश्यप, हरीश कश्यप ,विवेक कश्यप, रवींद्रनाथ, अश्वनी कश्यप, दीपक कश्यप, अभिषेक कश्यप ,दीपेश कश्यप, राहुल कश्यप, सागर कश्यप, सुमित कश्यप,पारस कश्यप, अरुण कश्यप,महेश कश्यप ,अरुण कश्य,संजय कश्यप,रविंद्र कश्यप, आदि सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *