दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। भगवानपुर में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई जिसमें पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया। घायल का नाम शहजाद निवासी रुड़की बताया गया है यह डकैती के मामले में आरोपी है फिलहाल पुलिस घायल को लेकर सिविल अस्पताल लेकर पहुंची है। वही बताया गया है कि घायल बदमाश के साथ अन्य आरोपी भी मौके पर मौजूद थे जिनकी तलाश के लिए पुलिस द्वारा कांबिंग की जा रही है। खबर लेकर जाने तक किसी और बदमाश की पकड़ नहीं हो पाई है। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हुआ है जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है अन्य की तलाश जारी है।