गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ नेहरू स्टेडियम में हुई मूर्ति स्थापित-आज से शुरू होंगी प्रतियोगिताएं…..

WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.17 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.12 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.37 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.43 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.42 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.41 PM
PlayPause
previous arrow
next arrow
 
Shadow

दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। श्री हर हर महादेव सेवा मंडल की ओर से सातवें गणेश महोत्सव की शुरुआत पूजा अर्चना के साथ हुई। इस दौरान मंत्रो उच्चारण के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। तीन दिवसीय महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।

नेहरू स्टेडियम में आयोजित गणेश महोत्सव में मूर्ति स्थापना मुख्य यजमान व्यापार मंडल के महामंत्री कमल चावला एवं व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरविंद कश्यप द्वारा कराई गई। गणपति स्थापना के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूजा अर्चना के बाद मूर्ति स्थापना होते ही नेहरू स्टेडियम गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा। उसके बाद आरती और फिर भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम संयोजक टीम के सदस्य व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने बताया तीन दिवसीय महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। जिसमें डांस प्रतियोगिता, देश भक्ति गीत, धार्मिक गीत, धार्मिक पोस्टर प्रतियोगिता आदि की प्रस्तुति भी नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुति की जाएगी। कार्यक्रम में प्रवीण मेहंदीरत्ता, दीपक पुंडीर, अंकित आर्य, देवेंद्र पोलू, अमित वशिष्ठ आदि भक्तजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *