पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का रुड़की में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत….

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::

रुड़की। नवचेतना वोटर अभियान के कार्यक्रम को गति देने के लिए आए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हरिद्वार विधायक मदन कौशिक का रुड़की आगमन पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।रुड़की में हरिद्वार हाईवे स्थित सोलानी नदी पुल के समीप भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री धीर सिंह के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम मेंमदन कौशिक ने कहा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरी तैयारी और ताकत के साथ आगामी लोकसभा चुनाव को मजबूती से लड़ने जा रही है पहले से ज्यादा अंतर से हम उत्तराखंड की पांचों लोकसभा को जीतने जा रहे हैं। वही पत्रकारों द्वारा सुप्रीम कोर्ट के द्वारा मदन कौशिक को पुस्तकालय मामले में मिली राहत के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनका कार्य सिर्फ अपनी निधि से क्षेत्र की जनता के लिए जनहित में विकास कार्य करना है जिसके लिए उन्होंने हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र में पुस्तकालय बनाने के लिए बिल्डिंग तैयार करवाई थी और उसका रखरखाव स्थानीय निकाय प्रशासन का है साथ ही उन्होंने कहा कि जिसके द्वारा सुप्रीम कोर्ट में उनके खिलाफ याचिका डाली गई थी उसका जवाब स्वयं कोर्ट के द्वारा उन्हें मिल गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील त्यागी ने कहा सभी कार्यकर्ता बूथ की इकाई को हर हाल में सशक्त और मजबूत कार्य के बल पर वोटर नवचेतना आभियान को गति देने का संकल्प लेंगे। कार्यक्रम में मास्टर नागेंद्र सिंह, पवन तोमर, संजय त्यागी मंडल अध्यक्ष, प्रदीप त्यागी, हरपाल सैनी, प्रवेश धीमान, सुबोध शर्मा, जेपी शर्मा, सुबोध नेगी, विकास पाल,आकाश गोयल, आदेश गुप्ता, रजत गुप्ता, ध्रुव गुप्ता, कमल सैनी, सचिन कश्यप,अतुल त्यागी, जितेंद्र सैनी, आदित्य रोड, प्रदीप पाल,ललित पाल, प्रधान एलविस रोड,मयंक पाल,संजय जगदंबा,अनुज जैन, राजेंद्र नागपाल, मनमीत सिंह बेदी आदि लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *