दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई और मिठाई बांटी।
रुड़की के चंद्रशेखर चौक पर भाजपा जिला अध्यक्ष एवं भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में चांद पर चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक उतरने पर जोरदार आतिशबाजी की गई और सभी कार्यकर्ताओं द्वारा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई गई इस मौके पर जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि यह हमारे देश के लिए एक गौरव की बात है और आज हर भारतीय नागरिक के दिल में बहुत खुशी है इसके साथी उन्होंने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौरव कौशिक ने कहा के झंडे में चांद तो कोई भी लगा सकता है
लेकिन चांद पर तिरंगा सिर्फ हिंदुस्तान ही फेर सकता है इस मौके पर पूर्वी मंडल अध्यक्ष संजय त्यागी, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर, संजीव नील कमल, विभोर सेठी, नितिन गोयल, मोहित राष्ट्रवादी, सचिन कश्यप आदि लोग उपस्थित रहे।
वही दूसरी ओर ए टू जेड ऑटोमोबाइल हरिद्वार रोड रुड़की पर भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने खुशी-खुशी तिरंगा फहराकर वह एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की।
कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा धीर सिंह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील त्यागी, जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा अनुज सैनी, जिला महामंत्री प्रभात चौधरी, प्रदुमन पोसवाल, मंडल अध्यक्ष रुड़की पूर्वी संजय त्यागी,योगी रोड, रमा सैनी, टोनी देशभक्त आदि उपस्थित रहे।