चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग पर एटूजेड आटोमोबाइल में मनाया जश्न, लगे भारत माता की जय के नारे….

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::

रुड़की। आज चंद्रयान 3 के सफल चांद पर उतरने पर ए टू जेड ऑटोमोबाइल हरिद्वार रोड रुड़की‌ पर भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने खुशी-खुशी तिरंगा फहराकर वह एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील त्यागी जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा अनुज सैनी जिला महामंत्री प्रभात चौधरी प्रदुमन पोसवाल मंडल अध्यक्ष रुड़की पूर्वी संजय त्यागी अरविंद हिंदुस्तानी निखिल शर्मा सुबोध नेगी योगी, योगी रोड जिला उपाध्यक्ष रोमा सैनी टोनी देशभक्त आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम संयोजक पूर्व प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा धीर सिंह ने कहा कि यह पल हिंदुस्तान के लिए गौरव के अक्षरों से भरा हुआ है यह ऐतिहासिक खुशी प्रत्येक भारतीय चाहे वह किसी भी देश में निवास कर रहा हो वह इस खुशी को उत्सव के रूप में मना रहा ह उन्होंने कहा कि भारत इस अमृत महोत्सव काल खंड में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के करिश्माई नेतृत्व में प्रत्येक क्षेत्र आगे बढ़ रहा है उन्होंने ,इसरो, के वैज्ञानिको सहित पूरे भारतवासियों को शुभकामनाएं दी कार्यक्रम सहसंयोजक जिला अध्यक्ष अनुज सैनी ने कहा की यह सफलता भारत में बहुत कम बजट के साथ हासिल की है हम सभी इसरो के वैज्ञानिको, और भारत के प्रधानमंत्री मोदी को सलूट करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *