दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। रुड़की विधानसभा की वोटर चेतना अभियान की एक बैठक नगर निगम हाल में आयोजित की गई। जिसमें आगामी 25 ,26 अगस्त को होने जा रहे विशेष वोटर महाअभियान के निमित्त चर्चा की गई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वोटर चेतना समिति के प्रदेश सदस्य डॉ जयपाल सिंह ने कहा कि पहले कार्यकर्ता को अपने बूथ के वोटर को विश्वास में लाने का प्रयास करना है। सरकार की योजनाओं की जानकारी और उनके लाभ भी बताना है। वोटर चेतना समिति के जिला संयोजक जिला महामंत्री अरविंद गौतम ने कहा कि बूथ मजबूत हो तो चुनाव भी जीत सुनिश्चित हो जाती है इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ लेवल पर अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह ईमानदारी से करें और हर कार्यकर्ता को अपने इरादों को मजबूत कर रखते हुए संगठन के कार्य को आगे बढ़ाना है।
पश्चिम मंडल के अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि वोटर चेतना महा अभियान के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को आगे आना होगा। जो भी वोट बनने से रह गए हैं या नहीं बने हैं उनको बनवाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना है जो लोग वोट बनवाने से रह गए उनका सबसे पहले बनवाना है इतना ही नहीं जिन लोगों के वोट दो स्थानों पर गलत तरीक़े से चढ़े हुए हैं उनको ठीक करवाने का काम भी भाजपा कार्यकर्ता करेंगे
। देश में भाजपा सरकार लगातार नई नई योजनाएं ला रही है इसमें सबसे बड़ा अभियान वोटर चेतना महा अभियान है। इससे देश के लोगों को भारी लाभ पहुंचेगा। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्वी मंडल अध्यक्ष संजय त्यागी,जिला महामंत्री प्रवीण सिंधु, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गौरव कौशिक,ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुज सैनी,
पार्षद विवेक चौधरी, विजय रावत, शक्ति राणा, टोनी राय, अनुज त्यागी, कुलदीप तोमर, अमित प्रजापति, अवनीश त्यागी, मनीष प्रकाश, धर्मवीर पिंकी, मंजू रावत, राजपाल सिंह,जेपी शर्मा,सावित्री मंगला, रजत गौतम, सुमित अग्रवाल, भारत कपूर, दीपक अरोड़ा,भीम सिंह, सतीश यादव,वीरमति यादव आदि लोग उपस्थित रहे।