इसरो में सीनियर वैज्ञानिक रवीश के माता पिता को आश्रय वेलफेयर फाउंडेशन ने किया सम्मानित….

WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.17 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.12 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.37 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.43 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.42 PM
WhatsApp Image 2023-08-19 at 7.49.41 PM
PlayPause
previous arrow
next arrow
 
Shadow

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::

रुड़की। इसरो में सीनियर वैज्ञानिक के पद पर तैनात रवीश के माता पिता को आश्रय वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया गया। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हें ऐसे माता पिता पर गर्व है जिनके पुत्र ने देश का मान बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।चंद्रयान तीन की सफलता के बाद पूरे देश में खुशी का माहौल है ऐसे में प्रत्येक देशवासी उस प्रत्येक व्यक्ति को बधाई दे रहा है जिसका प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष योगदान इस मिशन में रहा है। ऐसे में इसरो में सीनियर वैज्ञानिक रवीश के चावमंडी स्थित आवास पर पहुंचे आश्रय वैल्फेयर फाऊंडेशन ऑफ इंडिया के द्वारा रवीश की मां को सम्मानित किया गया। फाऊंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गौरव कुमार और शिल्पी सिंह प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा द्वारा रवीश की मां मिथलेश और पिता नरेश पाल सिंह को संस्था के द्वारा सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष ने कहा कि आज रुड़की शहर के पुत्र ने आज प्रदेश और देश का नाम रोशन किया। इस मौके पर योगी मंगलनाथ स्कूल के प्रधानाचार्या भी मोजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *