दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। रुड़की विधानसभा की वोटर चेतना अभियान की शुरुआत भाजपा पश्चिमी मंडल द्वारा महावीर एंक्लेव से की। जिसमें आगामी 25 ,26 अगस्त को होने जा रहे विशेष वोटर महा अभियान के निमित्त जन जागरण यात्रा निकालकर लोगों को वोट बनाने की अपील की। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री प्रवीण सिंधु ने कहा की पहले कार्यकर्ता को अपने बूथ के वोटर को विश्वास में लाने का प्रयास करना है। सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और उनके सरकार की योजनाओं लाभ भी बताना है। कहा कि बूथ मजबूत हो तो चुनाव भी जीत सुनिश्चित हो जाती है।
इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ लेवल पर अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन ईमानदारी से करें और हर कार्यकरता को अपने इरादों को मजबूत कर रखते हुए संगठन के कार्य को आगे बढ़ाना है। पश्चिम मंडल के अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि वोटर चेतन महाअभियान के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को आगे आना होगा जो भी वोट बनने से रह गए हैं या नहीं बने हैं
उनको बनवाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना है जो लोग वोट बनवाने से रह गए उनका सबसे पहले बनवाना है उनको ठीक करवाने का काम भी भाजपा कार्यकर्ता करेंगे देश में भाजपा सरकार लगातार नई नई योजनाएं ला रही है इसमें सबसे बड़ा अभियान वोटर चेतना महा अभियान है इससे देश के लोगों को भारी लाभ पहुंचेगा।
इस इस अवसर पर सभी कार्यकर्ता बूथो पर समूह में एकत्रित होकर घर-घर जा कर जन जागरण करेंगे। कार्यक्रम में पार्षद कुलदीप तोमर,अमित प्रजापति, अविनाश त्यागी, अनुज त्यागी, गौरव त्यागी, दीपक चंचल, आकाश यादव, धर्मवीर सिंह, पिंकी, विजय मेहता, सुमित अग्रवाल, अनुराग त्यागी आदि लोग उपस्थित रहे।