दैनिक रुड़की (रियाज कुरैशी)::
रुडकी। दृष्टि वरिष्ठ नागरिक सहायता कार्यक्रम के तत्वाधान में जिले की भारतीय सेवाधर्म ट्रस्ट द्वारा एक दिवसीय चिकित्सा सामान वितरण कैम्प बुधवार की सुबह को फिरोज भाई के आवास ग्राम सफरपुर में लगाया गया। कैम्प का उद्धघाटन वरिष्ठ समाजसेवी इंद्रेश हॉस्पिटल के ब्रांड अम्बेसेडर आदिल फरीदी ने फीता काटकर किया।
इस कैम्प में 60 वर्ष से या उससे अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों के लिए ट्रस्ट के माध्यम से व्हील चेैयर, कमोड, कमर की बेल्ट, घुटनों की बेल्ट, छडी, कान की मशीन, बेसाखी, वॉकर बेल्ट निशुल्क बांटी गई तथा इस कैम्प का सैंकडों ग्रामीणांे ने लाभ उठाया। कार्यक्रम संयोजक फिरोज खान व परवेज अहमद ने ग्रामीणों को आश्वासन दिलाया कि आगे भी इस तरह के कैम्प भारतीय सेवाधर्म ट्रस्ट व आदिल भाई के सौजन्य से लगातार जारी रहेंगे।
जिन लोगों को सामान नही मिला है, उनको भी निश्चित रूप से अगले माह फिर से सफरपुर में कैम्प लगाकर सामान वितरण किया जायेगा। इस अवसर पर फिरोज खान ने कहा कि वरिष्ठ समाजसेवी आदिल फरीदी एक बेहद ही नेक दिल इंसान है, जोकि हर वर्ग के गरीब लोगों के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहते हैं।
आज के समय में गरीब, मजलूब, बीमारों के लिए यह आदिल भाई फरिश्ता हैं। इस अवसर पर अनवर अहमद, यासनी, खलीक, मुर्तजा, मौ. युनूस, इमरान अली, कयूम नासिर, नसीमा, भुरी जुबैदा, जमशीदा आदि लोगों ने कैम्प का लाभ उठाया। कैम्प का संचालन वरिष्ठ पत्रकार रियाज कुरैशी ने किया।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies