News

12/1/2025 6:08:42 AM

आज 1 दिसम्बर दिन सोमवार क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे-जानिए राशिफल ज्योतिष आचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से...


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आज के दिन कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। बाहर का खाना पेट खराब कर सकता है, इसलिए सावधानी बरतें। व्यापार में प्रतिस्पर्धी सक्रिय रहेंगे, लेकिन सतर्क रहकर नुकसान टाल सकते हैं। घर में मेहमानों का आना खुशी देगा। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा, शाम बच्चों के साथ गुजरेगी।


वृष::आज के दिन अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती हैं। नकारात्मक लोगों से दूर रहें। बिजनेस में रुकावटें आएंगी, लेकिन सहयोग से समाधान निकलेगा। परिवार में शादी की चर्चा हो सकती है। शाम माता-पिता के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होंगे।


मिथुन::मिथुन::आज का दिन मिलाजुला रहेगा। दूसरों की सहायता से लाभ होगा। परीक्षा की तैयारी में फोकस बढ़ाएं। जरूरी कार्यों में लापरवाही से बचें। पड़ोसी विवाद से दूर रहें। शाम परिवार के साथ धार्मिक माहौल में बीतेगी।आर्थिक मामलों में सुधार दिखेगा लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें। दोस्तों से बातचीत मन को अच्छा करेगी।


कर्क::आज का दिन मिलाजुला रहेगा। अपनी माता जी के साथ रिश्तेदारों से मिलने जा सकते हैं। जिससे पुरानी गलतफहमी दूर होगी। वैवाहिक जीवन में तनाव कम होगा। साझेदारी के व्यापार में मेहनत से लाभ। शाम दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। 


सिंह::आज आपकी एनर्जी हाई रहेगी। ईमानदारी से किए कार्य सफल होंगे। मानसिक शक्ति बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ संपत्ति निवेश की योजना बनेगी। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए अच्छा दिन। रिश्तेदारों से गलतफहमी दूर होगी। पैसा सुरक्षित रहेगा लेकिन शोऑफ में खर्च से बचें।


कन्या::आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार में विवाह संबंधी खुशखबरी मिल सकती है। उधार पैसा आसानी से मिलेगा। विदेशी रिश्तेदार से शुभ समाचार। संपत्ति सौदे में कागजात जांचें। किसी दोस्त या परिचित से बातचीत आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। हेल्थ ठीक रहेगी लेकिन काम का स्ट्रेस लिमिट में रखें। 


तुला::आज के दिन आपकी इच्छाएं पूरी होंगी। दोस्त की मदद से रुका काम बनेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। समाज में मान बढ़ेगा। शाम को किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते है। घर में किसी पुरानी बात का हल मिलेगा और आप मानसिक रूप से हल्के महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन बचत को बढ़ाने की जरूरत है।


वृश्चिक::आज का दिन अच्छा रहेगा। घर के बच्चे मस्ती करेंगे। नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है। धन लेन-देन से बचें। बिजनेस में लाभ के लिए मेहनत जरूरी। शाम को परिवार के साथ समय बिताएंगे। पैसे की स्थिति ठीक है और किसी नए काम या निवेश को लेकर सोच-विचार कर सकते हैं। लव लाइफ में बातचीत और समझ बढ़ेगी।


धनु::आज के दिन अपने काम में संतुलन बनाना होगा। काम, परिवार और निजी जीवन तीनों की ओर ध्यान देना पड़ेगा। किसी नए प्रोजेक्ट या अवसर की शुरुआत हो सकती है। ऑफिस में लोग आपसे सलाह लेने आएंगे, जिससे आपकी इमेज मजबूत होगी। लव लाइफ में किसी बात को लेकर बातचीत जरूरी होगी। सही शब्द इस्तेमाल करें। धन की स्थिति बेहतर रहेगी। किसी दोस्त से मुलाकात दिन को अच्छा बनाएगी।


मकर::आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। काम तेजी से आगे बढ़ेगा और आपकी योजना सफल होगी। आर्थिक मामले में राहत और लाभ दोनों के संकेत हैं। रिश्तों में गर्मजोशी बढ़ेगी और किसी पुराने विवाद का अंत हो सकता है। हेल्थ ठीक रहेगी, लेकिन गुस्सा या ओवरथिंकिंग से बचें। किसी यात्रा या खरीदारी का प्लान बन सकता है। आपका आत्मविश्वास लोगों को आकर्षित करेगा।


कुंभ::आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई रुका हुआ काम अचानक पूरा हो सकता है। करियर में नई दिशा का संकेत मिलेगा- जैसे नई नौकरी, प्रमोशन या नया प्रोजेक्ट। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह या प्रेरणा मिलेगी जो आगे आपके लिए फायदेमंद रहेगी। पैसे की स्थिति सामान्य से बेहतर होगी लेकिन ज्यादा खर्च करने की इच्छा भी बढ़ेगी। यात्रा के योग मौजूद हैं। रिश्तों में भरोसा और समझ बढ़ेगी।


मीन::आज के दिन काम में सफलता मिलेगा। जो लोग नई नौकरी या बदलाव चाहते हैं, उनके लिए दिन अनुकूल है। परिवार में किसी खुशखबरी या सकारात्मक बात का माहौल बनेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। सेहत सामान्य लेकिन पानी कम न पिएं। किसी करीबी से दिल की बात करने का मौका मिलेगा।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies