News

12/3/2025 6:13:25 AM

आज 3 दिसम्बर दिन बुधवार क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे-जानिए राशिफल ज्योतिष आचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से...


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आज मन प्रसन्न रहेगा। किसी अनजान डर के चलते परेशान रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं, यात्रा लाभप्रद रहेगी। किसी दोस्त के सहयोग से सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों के कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।


वृष::आज माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपका रहन-सहन आज कष्टमयी हो सकता है। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। वाणी में मधुरता रहेगी। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही परेशानियों से कुछ राहत मिल सकती है।


मिथुन::नौकरी करने वाले लोगों के कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। अफसरों से सद्भाव बनाकर रखना होगा। धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचना होगा। अचानक धन प्राप्ति होने की संभावना है। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे।  खानपान के प्रति सचेत रहें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। मानसिक परेशानियां रहेंगी। खर्च की अधिकता भी रहेगी।


कर्क::आज संयत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचना होगा। किसी महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आज आपका मन परेशान हो सकता है। भाई-बहनों के साथ कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। परिवार में आपसी वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है।


सिंह::आज मन शान्त रहेगा। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी करने वाले जातकों के कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। विपरीत परिस्थितियों का सामना भी करना पड़ सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा।


कन्या::आज आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परन्तु संयत रहने की आवश्यकता है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करेंगे। भाइयों का साथ मिल सकता है। धैर्यशीलता बनाये रखें। किसी मित्र के सहयोग में कारोबार में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों को आज नुकसान उठाना पड़ सकता है।


तुला::आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। पिता से धन प्राप्त होगा। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। आपको  आत्मसंयत रहने की आवश्यकता है। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आय की स्थिति में सुधार होगा। धैर्यशीलता में कमी आयेगी। सन्तान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।


वृश्चिक::आज का दिन बहुत अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर से बातचीत करने से स्थितियां सामान्य हो सकती हैं। एक आदर्श व्यक्ति से प्रेरित होकर आप ऊर्जा और महारथ का अनुभव करेंगे। जल्दबाजी के कारण आपका कोई काम बिगड़ने की संभावना है। इसलिए धैर्य रखने की जरूरत है। नई नौकरी के प्रस्ताव आ सकते हैं। अपनी किसी भी व्यावसायिक योजना और गतिविधियों के बारे में किसी से बात न करें। घर में पार्टी का माहौल बन सकता है।


धनु::आज किसी धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। परिवार और दोस्तों के साथ कुछ गुणवत्तापूर्ण समय बिताएंगे और आपके जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए कुछ सिद्धांत और एक व्यापक दृष्टिकोण भी बनेगा। दोपहर के समय कोई अप्रिय समाचार या अशुभ संदेश प्राप्त हो सकता है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा। घर में माता पिता की उचित देखभाल न करने से आत्म-घृणा हो सकती है। इसलिए उनके लिए समय निकालना आपके लिए बहुत जरूरी है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कठिन और महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाला रहेगा।


मकर::आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कुछ लोग आपके लिए प्रतिकूल स्थिति पैदा कर सकते हैं, लेकिन आप उन्हें अपने गुणों और क्षमताओं से अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे। लक्ष्य प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं। अपने अहंकारी व्यवहार पर संयम बनाए रखने की आवश्यकता है। किसी भी बाहरी व्यक्ति पर भरोसा करना आपके लिए एक चुनौती साबित हो सकती है। नकारात्मक चीजों को नियंत्रित करने में सफल होंगे।


कुंभ::आज का दिन ठीक ठाक रहने वाला है। धन कमाने के मामले में सभी स्थिति आपके पक्ष में है। पूर्व में की गई मेहनत आज रंग लाएगी। अध्यात्म, समाज और नैतिकता से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देंगे। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों की पढ़ाई बाधित हो सकती है। इसके लिए किसी भी गलत गतिविधियों पर ध्यान न दें। घर के किसी सदस्य के विवाह में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। दूसरों की आलोचना करना आपको अत्यधिक परेशानी में डाल सकता है। व्यापार करने वाले जातकों को आज व्यापार में लाभ होता दिखाई दे रहा है।


मीन::आज अपनी सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास से किसी भी कठिन जीत को हासिल कर सकते हैं। अध्ययन, खोज, लेखन आदि के लिए आज का दिन अनुकूल है। घरेलू मामले भी आपकी उपस्थिति में ही सुलझेंगे। अटका हुआ या उधार लिया हुआ पैसा वापस पाने के लिए विशेष प्रयास करने होंगे। किसी भी प्रकार के वाद विवाद में पड़ने से बचें, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यापार के मामले में कोई लापरवाही या गलती न करें। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकती है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies