News

12/5/2025 12:54:44 PM

रेलवे स्टेशन पहुंचा अतिक्रमण हटाओ अभियान-व्यापारियों में मची अफरा तफरी...


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। नगर द्वारा चलाया जा रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान आज रेलवे स्टेशन पहुंचा। यहां कई व्यापारियों का सामान जप्त करने के साथ नकद चलान किए गए। इस दौरान व्यापारियों ने अफरा तफरी मची रही। व्यापारी अपना सामान उठाकर भागते नजर आए। 


पिछले कुछ दिनों से नगर में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन और नगर निगम की कारवाई जारी है। आज का अभियान गणेशपुर पुल से शुरू हुआ जो कि रेलवे स्टेशन पहुंचा और फिर गणेश चौक होते हुए मालवीय चौक तक आया। सहायक नगर आयुक्त एसपी गुप्ता और शिवानी सालार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान कई अस्थाई दुकानों पर कारवाई की गई कुछ पर जेसीबी चली तो कुछ का सामान टीम द्वारा जप्त कर लिया गया। कई व्यापारियों के नकद चलान कर जुर्माना वसूला गया और उन्हें भविष्य में अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी गई। कारवाई के दौरान व्यापारियों में अफरा तफरी रही कई लोग अपनी दुकानें समेटकर भागते नजर आए। खबर लिखे जाने तक कारवाई जारी है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies