
दैनिक रुड़की (फिरोज खान):::
मंगलौर। परिवहन विभाग के द्वारा दो दिवसीय विशेष अभियान चलाकर 265 वाहनों के चालान काटे गए। इस दौरान 20 वाहनों को सीज भी किया गया। वहीं टीम के द्वारा लोगों को रिफ्लेक्टर आदि लगाने के प्रति जागरूक किया गया।

एआरटीओ प्रवर्तन एल्विन रॉक्सी ने बताया कि दो दिवसीय अभियान के दौरान अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था जिनके द्वारा ओवरलोड एवं भारी वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 265 चालान काटे गए जिसमें 20 वाहनों को सीज भी किया गया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान विशेष तौर पर ट्रैक्टर ट्रॉली के लिए था जिसमें ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली या फिर कॉमर्शियल यूज में इस्तेमाल की जा रही ट्रैक्टर ट्राली पर कारवाई की गईं। अभियान में गन्ने से भरी ट्रैक्टर की ट्रॉलियो पर लाल कपड़ा और रिफ्लेक्टर लगाए गए साथ ही यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दी गई। जागरूक किया गया। एआरटीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्दी के मौसम में कोहरे के चलते लगातार सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती रहती है।
जिससे कि हमको अपने ट्रैक्टर की ट्रॉलियो पर लाल कपड़ा और रिफ्लेक्टर लगाना अनिवार्य है।वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए।वाहन चालकों को अपने वाहनों के दस्तावेज़ हमेशा साथ रखने चाहिए।वाहन चालकों को नशे की हालत में वाहन नहीं चलाना चाहिए। वाहन चालकों को यातायात संकेतों का पालन करना चाहिए। इस अभियान अभियान के उद्देश्य यातायात के नियमों के बारे में जागरूकता बढ़ाना।वाहन चालकों को सुरक्षित वाहन चलाने के लिए प्रेरित करना।सड़क दुर्घटनाओं को कम करना। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना।आरटीओ के अभियान से वाहन चालकों को यातायात के नियमों के बारे में जानकारी मिली और वे सुरक्षित वाहन चलाने के लिए प्रेरित हुए। इस अवसर पर परिवहन कर अधिकारी केके बिल्जवाण,नवीन तिवारी, टीएसआई राकेश थपलियाल, रमेश पंत,उत्तम शुगर मिल के जीएम अनिल सिंह, सीएसओ बीर सिंह चौहान, ट्रांसपोर्ट हेड शिवकुमार आदि मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies