News

12/6/2025 11:13:59 AM

धामी सरकार पूरी तरह विफल-सारे वादे झूठे हो रहे हैं साबित::गोदियाल...

दैनिक रुड़की (फिरोज खान)::


मंगलौर। उत्तराखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल शुक्रवार देर शाम मंगलौर विधायक क़ाजी निजामुद्दीन के आवास पर पहुंचे। मंगलौर में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि धामी सरकार राज्य में पूरी तरह विफल हो चुकी है। कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने गोदियाल को पार्टी का मजबूत स्तंभ बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस 2027 के चुनावों में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता संभालते ही जो बड़े-बड़े वादे किए थे, वे सब झूठे साबित हो चुके हैं। प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ती ही जा रही है युवा सड़कों पर उतर आए हैं। प्रदेश की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। पहाड़ों में पलायन रुकने का नाम नहीं ले रहा, और मैदानी इलाकों में किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। कांग्रेस सभी वर्गों का सम्मान करती है। वह सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर चलेंगे और आगामी विधानसभा 2027 के चुनावों में पूर्ण बहुमति हासिल करेंगे। वही विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि गणेश गोदियाल के नेतृत्व में पार्टी एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरेगी। और कांग्रेस प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies