News

12/8/2025 5:16:30 PM

मैडल जीतकर लौटे खिलाड़ियों का हुआ जोरदार स्वागत-चेरब जैन ने की हौंसलाफजाई....

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। राजस्थान और उत्तराखंड में आयोजित प्रतियोगिता में मेडल जीतकर लौटे खिलाड़ियों का रुड़की पहुंचने पर स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह खिलाड़ी भविष्य देश का नाम दुनिया में रोशन करेंगे। 

सोलानी पार्क के समीप स्थित रुड़की वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी के कोच फिलीप मैथ्यू ने बताया कि 24 नवंबर से 5 दिसंबर तक उदयपुर राजस्थान में आयोजित खेलों इंडिया प्रतियोगिता में रुड़की के विशाल गोस्वामी ने एक सिल्वर और दो ब्रोंज मैडल जीते हैं। इसके साथ ही अनिकेत ने सिल्वर,लव,राजीव और विचित्रा गुप्ता ने एक-एक ब्रॉन्ज मैडल जीतकर शहर का नाम रोशन किया है। वहीं 28 से 30 नवंबर तक टीहरी में आयोजित प्रेसिडेंट कप अंतरास्ट्रीय प्रतियोगिता में अनु कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रान्ज मैडल जीता है। उनके वापस लौटने पर एकेडमी पर आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फोनिक्स विश्वविद्यालय के चेयरमैन चेरब जैन ने कहा कि इन खिलाड़ियों ने न सिर्फ शहर बल्कि प्रदेश का नाम रोशन किया है और आने वाले समय में यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों की हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए खेल को अपना शत प्रतिशत देने की बात कही। इस अवसर पर अमित गुप्ता,दीपक पांडेय,आकाश गौतम,मुकेश रावत,गुरविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies