News

12/12/2025 6:37:01 AM

आज 12 दिसम्बर दिन शुक्रवार किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं-आपकी किस्मत के सितारे जानिए राशिफल : ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से....


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आज कुछ समस्याओं के चलते हैं मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के चलते थकावट महसूस होगी। व्यवसाय में कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचें। घर परिवार में आपसी मतभेद हो सकता है।


वृष::आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्य की अधिकता के कारण भागदौड़ अत्यधिक करना पड़ेगी, लेकिन दिन अच्छा रहने वाला है। किसी मित्र के द्वारा आर्थिक मदद मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर में मांगलिक कार्य का योग बन रहा है।


मिथुन::आज का दिन बहुत ज्यादा अच्छा रहने वाला है। आपके द्वारा सोचे हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे। आप अपनी लाइफ का महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। इस निर्णय का फल निश्चिंत ही आपको मिलेगा। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं।


कर्क::आज व्यवसाय में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। कोई बड़ी धन हानि आपके साथ हो सकती है। किसी भी प्रकार का लेनदेन सोच समझ कर करें।  स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है, नहीं तो मौसमी बीमारियों की चपेट में आप और आपका परिवार आ सकता हैं।


सिंह::स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यवसाय में आज किसी भी प्रकार का बड़ा परिवर्तन न करें। अपने पार्टनर के साथ व्यवहार अच्छा रखें, नहीं तो आपका बनता काम बिगड़ सकता है। परिवार में कुछ बातों को लेकर जीवनसाथी और माता-पिता के बीच झगड़ा हो सकता है।


कन्या::आज कोई नया कार्य शुरू करने का मन में विचार बना सकते हैं। नए कार्य को अपने मित्रों और परिवार के लोगों के साथ साझा करने से आपको बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनता दिखाई दे रहा है।


तुला::आज अपने परिवार के किसी फैसले से बहुत परेशान रह सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों का अपने बड़े अधिकारियों से विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम बनाए रखें, वाद-विवाद से दूर रहें।


वृश्चिक::आज किसी बड़ी यात्रा पर जा सकते हैं। लेकिन यात्रा में अपने सामान का ध्यान रखें, नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता है। अच्छा होगा जातक अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में कोई पुराना विवाद उभर कर सामने आ सकता है, अपनी वाणी पर संयम रखें।


धनु::आज कुछ सामाजिक विवाद के कारण अपने ऊपर दबाव महसूस करेंगे। आपकी गलती न होने पर भी आपके ऊपर आरोप लगाया जा सकता है, इसलिए सावधान रहें। व्यवसाय में कोई बड़ा उलटफेर करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है।


मकर::आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। कोई पुराना रुका हुआ काम आज पूरा होने की संभावना है।  किसी नए कार्य की बड़ी योजना आप अपने मित्र और पार्टनर के साथ मिलकर बना सकते हैं। अगर नया वाहन या मकान का सौदा करना चाह रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है।


कुंभ::आज रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। व्यवसाय करने वाले जातकों को भी कोई बड़ा लाभ होगा। घर परिवार में सुखद समाचार प्राप्त होगा। जीवनसाथी और बच्चों के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।


मीन::आज अपने  स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है। मौसम के हिसाब से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यवसाय में कोई बड़ी डील आपके हाथ से निकल सकती है, जिस कारण मन उदास रहेगा। घर परिवार में शांति रहेगी। पुश्तैनी जमीन से जुड़े मामले में कोर्ट का फैसला आपके पक्ष में रहेगा।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies